रेसलर विनेश फोगाट के फॉरेन कोच वॉलर अकोस ने शुक्रवार (16 अगस्त) को खुलासा किया कि फाइनल से पहले वजन घटाने की प्रोसेस के दौरान एक समय उन्हें लगा कि विनेश मर जाएगी।
हंगरी के कोच ने फेसबुक पर लिखा- ‘विनेश ने वजन घटाने के लिए पूरी दम झोंक दी। विनेश की मेहनत देखकर मुझे लगा कि कहीं उनकी मौत ना हो जाए।’ हालांकि, कोच ने कुछ देर बाद अपनी पोस्ट डिलीट भी कर दी।
पेरिस ओलिंपिक के दौरान विनेश 7 अगस्त को फाइनल से ठीक पहले 100 ग्राम ओवरवेट होने के कारण अयोग्य घोषित कर दी गई थीं। उससे पहले भारतीय रेसलर ने रातभर वजन कम करने के प्रयास किए। उन्होंने करीब साढ़े पांच घंटे तक कड़ी मेहनत की, लेकिन वे अपने वजन को अपनी वेट कैटेगरी 50 kg पर नहीं ला सकीं।
पढ़िए वॉलर अकोस की पोस्ट…
हंगरी के अकोस ने पोस्ट में लिखा- ‘सेमीफाइनल के बाद उनका वजन करीब 2.7 किलोग्राम अधिक था। जिसके बाद हमने करीब 1 घंटे और 20 मिनट तक कड़ी एक्सरसाइज कराई। इसके बावजूद 1.5 किलोग्राम वजन ज्यादा दिख रहा था। इस दौरान उसके शरीर पर पसीने की एक बूंद भी नहीं थी।
अकोस ने आगे लिखा, ‘हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा था। आधी रात से लेकर सुबह 5.30 बजे तक विनेश ने कई कार्डियो मशीनों और कुश्ती के मूव्स पर मेहनत की। इस बीच वह आराम के लिए केवल 2 से 3 मिनट का समय लेती थीं। आखिरकार वे थककर गिर गई। हमने उसे फिर से उठाया और सॉना में एक घंटा गुजारा। मैं ऐसा सोच समझकर नहीं लिख रहा हूं। मगर मुझे एहसास हो रहा था कि उसकी मौत हो सकती है।’
2 दिन पहले CAS कोर्ट ने अपील खारिज की
2 दिन पहले बुधवार, 14 अगस्त को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) ने विनेश की पेरिस ओलिंपिक में जॉइंट सिल्वर मेडल की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी। पूरी खबर
