Headlines

स्वतंत्रता दिवस समारोह में ओलिंपिक प्लेयर्स गेस्ट:लाल किले से वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने फूल बरसाए; सेलिब्रेशन के टॉप फोटोज

स्वतंत्रता दिवस समारोह में ओलिंपिक प्लेयर्स गेस्ट:लाल किले से वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने फूल बरसाए; सेलिब्रेशन के टॉप फोटोज

नई दिल्ली6 मिनट पहले
78वें स्वतंत्रता दिवस की थीम विकसित भारत है। 2047 में 100वें स्वतंत्रता दिवस तक देश को विकसित देशों की श्रेणी में लाने का लक्ष्य रखा गया है।

देश का 78 वां स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आयोजन दिल्ली के लाल किला परिसर में आयोजित किया गया है। इस समारोह में हाल ही में संपन्न हुए पेरिस ओलिंपिक में भारतीय टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ी बतौर गेस्ट पहुंचे हैं।

इसके अलावा सरकार की तरफ से 6 हजार से ज्यादा स्पेशल गेस्ट को भी आमंत्रित किया गया है। इनमें किसान, युवा, महिलाएं और आदिवासी शामिल हैं।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ नीले नेहरू जैकेट और राजस्थान की लहरिया पगड़ी पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी सफेद कुर्ता पायजामा पहनकर कार्यक्रम स्थल पर नजर आए।

देखिए 78वें स्वतंत्रता दिवस के टॉप फोटोज…

राजघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।
पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 11वीं बार राष्ट्र ध्वज फहराया।
देश के नाम अपने संबोधन के बाद पीएम मोदी ने परिसर में मौजूद बच्चों से मुलाकात की।
हाल ही संपन्न पेरिस ओलिंपिक में शामिल हुए भारतीय खिलाड़ी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पहुंचे।
ब्रॉन्ज मेडल के साथ हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश।
लाल किले पर मौजूद दर्शक दीर्घा पर वायुसेना के हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए।
नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह में संघ प्रमुख मोहन भागवत शामिल हुए।
दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे।
लद्दाख के लेह में ITBP जवानों ने भारतीय सीमा पर तिरंगा फहराया।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित लाल चौक पर देशभक्ति के रंग में रंगा युवक।
तमिलनाडु के कोयम्बटूर में परेड के दौरान प्रस्तुति देतीं महिला सैनिक।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में धनीधर किले स्वतंत्रता समारोह के दौरान पर सेना जवानों के साथ स्कूली बच्चे।
चेन्नई के पेरम्बूर रेलवे स्टेडियम में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान रेलवे सुरक्षा बल का डॉग स्क्वाड।
श्रीलंका के मदुरौया में भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दोनों देशों की सेनाओं ने संयुक्त युद्ध अभ्यास के दौरान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024