Headlines

कोलकाता रेप-मर्डर केस, मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़:1000 लोग अंदर घुसे, फर्नीचर-मशीनें उठाकर फेंकी; CCTV तोड़े; पुलिस बोली- क्राइम सीन सुरक्षित

कोलकाता रेप-मर्डर केस, मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़:1000 लोग अंदर घुसे, फर्नीचर-मशीनें उठाकर फेंकी; CCTV तोड़े; पुलिस बोली- क्राइम सीन सुरक्षित

कोलकाता5 मिनट पहले
प्रदर्शनकारियों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के अंदर इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़ की।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के विरोध में गुरुवार रात प्रदर्शन हिंसक हो गया। करीब 1000 लोगों की भीड़ देर रात एक बजे इमरजेंसी वार्ड में घुस गई।

भीड़ ने वहां रखी मशीनें उठाकर फेंकी। फर्नीचर में तोड़फोड़ की। CCTV कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया। भीड़ ने पुलिस के वाहनों में तोड़-फोड़ की, पुलिस पर पत्थर फेंके। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस छाेड़ी।

पुलिस ने बताया, सेमीनार रूम में क्राइम सीन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जो लो फेक न्यूज चला रहे हैं, उनके खिलाफ एक्शन लेंगे। BJP और TMC प्रदर्शनकारियों के बीच दंगाइयों को भेजने का आरोप लगा रही हैं।

आज सुबह मेडिकल कॉलेज के अंदर तोड़फोड़ की तस्वीरें…

इमरजेंसी वार्ड में हिंसक भीड़ ने रैक को फेंक दिया। वहां रखी दवाईयों को भी तोड़ दिया।
भीड़ ने फ्रिज में रखी दवाईयां बाहर फेंक दी। उसके बाद फ्रिज को पलटा दिया।
इमरजेंसी वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया गया।

देर रात आरजी कर मेडिकल कॉलेज के बाहर उपद्रव की तस्वीरें…

उपद्रवियों ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के बीच घुसकर हिंसा शुरू कर दी।
उपद्रवी भीड़ ने कॉलेज के बाहर वाहनों में तोड़फोड़ की।
हिंसक प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन मंच को तोड़ दिया।
भीड़ के कॉलेज के अंदर दाखिल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
उपद्रवियों ने कॉलेज के अंदर घुसकर भी तोड़फोड़ की।
हिंसक भीड़ को कॉलेज से भगाती पुलिस और सुरक्षा बल।
उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। हमले के बाद गाड़ी को सीधा करती पुलिस।

उपद्रव पर 3 बयान…

  • यह गलत मीडिया कैंपेन के चलते हुआ- पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल: जो कुछ यहां हुआ है वह गलत मीडिया कैंपेन के चलते हुआ है। यह दुर्भावनापूर्ण कैंपेन कोलकाता पुलिस के खिलाफ चलाया जा रहा था। कोलकाता पुलिस ने क्या नहीं किया? हमारे खिलाफ अफवाहें फैलाई जा रही हैं। हमने कुछ गलत नहीं किया है फिर भी मीडिया के दुर्भावनापूर्ण अभियान की वजह से लोगों ने कोलकाता पुलिस पर भरोसा करना बंद कर दिया है। हमने कभी नहीं कहा कि एक ही आरोपी है। हम साइंटिफिक एविडेंस का इंतजार कर रहे हैं। इसमें समय लगता है। सिर्फ अफवाहों के आधार पर मैं किसी युवा पीजी छात्र को गिरफ्तार नहीं कर सकता, यह मेरे जमीर के खिलाफ है। मीडिया की तरफ से बहुत दबाव है। हमने वही किया जो सही था। अब जांच CBI के पास है। वह निष्पक्ष जांच करेगी। हम CBI को पूरा सहयोग देंगे। यहां बहुत झूठा प्रचार हो रहा है कि हड्डियां टूटी हुई हैं, यह किया गया है, वह किया गया है।
  • गुंडागर्दी की सीमाएं पार हुईं- TMC नेता अभिषेक बनर्जी : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने X पर पोस्ट किया कि आज रात आरजी कर में गुंडागर्दी और तोड़फोड़ सभी सीमा पार कर दी गईं। मैंने कोलकाता पुलिस कमिश्नर से बात की और उनसे कहा है कि वे इस हिंसा के लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति की पहचान करें और अगले 24 घंटे में उन्हें कानून के घेरे में लाया जाए, चाहे उनका राजनीतिक संबंध कुछ भी हो। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों की मांगें सही हैं। क्या वे सरकार से इतनी भी उम्मीद नहीं कर सकते हैं? उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
  • ममता बनर्जी ने अपने गुंडे भेजे- भाजपा सुवेंदु अधिकारी : ममता बनर्जी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में चल रही गैर-राजनीतिक प्रदर्शन रैली में अपने गुंडे भेजे। ममता समझती हैं कि वे दुनिया की सबसे शातिर इंसान हैं और लोग उनका यह प्लान समझ नहीं पाएंगे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों जैसे दिखने वाले गुंडे भेजे जिन्होंने भीड़ में शामिल होकर कॉलेज में उपद्रव मचाया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रास्ता दिया, ताकि वे सबूतों को मिटा सकें और CBI को वे सबूत न मिल सकें, लेकिन ये गुंडे बेवकूफ थे और अपना प्लान अच्छे से पूरा नहीं कर सके। जब उन्होंने धरना मंच पर तोड़फोड़ की तो उन्होंने अपनी पहचान उजागर कर दी। अगर कोई प्रदर्शन का हिस्सा बनने आया है तो वह प्रदर्शन की जगह को नुकसान क्यों पहुंचाएगा? प्रदर्शन तो पूरे राज्य में हो रहे हैं, तो हिंसा सिर्फ आरजी कर कॉलेज में ही क्यों हुई?

देशभर में ‘रिक्लेम द नाइट’ प्रदर्शन जारी
आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई रेप और मर्डर की घटना के विरोध में देशभर में रात 11:55 बजे रिक्लेम द नाइट नाम का विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। इसका मतलब है- रात पर अपना अधिकार हासिल करना। इस प्रदर्शन को आजादी की आधी रात में महिलाओं की आजादी की खातिर प्रदर्शन का नाम दिया गया है। 2012 में निर्भया कांड के बाद भी देशभर में कई जगहों पर रिक्लेम द नाइट प्रदर्शन किया गया था।

कॉलेज में प्रदर्शन की तस्वीरें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024