Headlines

ओलिंपिक में 2 मेडल जीतने वाली मनु भाकर भारत लौटीं:दिल्ली एयरपोर्ट पर माता-पिता ने माथा चूमा, गले लगाया; कोच के साथ खुली गाड़ी में निकलीं

पेरिस ओलिंपिक की डबल मेडलिस्ट मनु भाकर बुधवार सुबह भारत लौट आईं। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट से बाहर आते ही माता-पिता ने गले लगाकर उनका माथा चूम लिया। मनु के साथ उनके कोच जसपाल राणा का भी जोरदार स्वागत हुआ।

हरियाणा के झज्जर की रहने वाली मनु ने विमेंस इंडिविजुअल 10 मीटर एयर पिस्टल में और मिक्स्ड इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज जीते थे। वे एक ही ओलिंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं। देश लौटने पर मनु ने कहा, ‘मैं बेहद खुश हूं कि इतना प्यार मिल रहा है।’

ओलिंपिक क्लोजिंग सेरेमनी के लिए पेरिस जाएंगी मनु
मनु पेरिस ओलिंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ध्वजवाहक होंगी। मनु रविवार को होने वाले क्लोजिंग सेरेमनी के लिए पेरिस लौट जाएंगी।

तो बॉक्सर होतीं 2 ओलिंपिक मेडल जीतने वाली शूटर मनु- पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024