Headlines

श्रीलंका ने भारत को 249 का टारगेट दिया:अविष्का-कुसल की फिफ्टी; डेब्यू पर रियान पराग को 3 विकेट

श्रीलंका ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत को 248 रन का टारगेट दिया है। कोलंबो में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 7 विकेट पर 248 रन बनाए। जवाबी पारी में भारतीय टीम ने 4 ओवर में बिना नुकसान के 35 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।

श्रीलंकाई टीम की ओर से अविष्का फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 96 रन की पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 59 और पाथुम निसांका ने 45 रन की पारी खेली। फर्नांडो ने निसांका के साथ पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की। फिर दूसरे विकेट के लिए कुसल मेंडिस के साथ 82 रन जोड़े।

भारत से डेब्यू कर रहे रियान पराग ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। अक्षर, वाशिंगटन, कुलदीप और सिराज को 1-1 विकेट मिले। श्रीलंका ने दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी, जबकि पहला वनडे टाई था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024