Headlines

पेरिस ओलिंपिक में अंतिम पंघाल की बुरी हार:प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में 10-0 से मिली शिकस्त; विनेश के बाहर होने के बाद थी बड़ी आस

पेरिस ओलिंपिक में अंतिम पंघाल की बुरी हार:प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में 10-0 से मिली शिकस्त; विनेश के बाहर होने के बाद थी बड़ी आस

पानीपत2 घंटे पहले
अंतिम पंघाल।

हरियाणा की धुरंधर पहलवान अंतिम पंघाल पेरिस ओलिंपिक में अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मैच ही हार गई। कुश्ती में विनेश के बाद हरियाणा की बेटी अंतिम पंघाल पर देश की नजरें टिकी हुई थीं। अंतिम पंघाल ने 53 किग्रा मुकाबले में देश के नाम मेडल नहीं कर पाईं। 53 किग्रा मुकाबले में भारत की महिला पहलवान अंतिम पंघाल का मुकाबला तुर्की का जेनेप येटगिल से हुआ।

ये प्री क्वार्टर फाइनल मैच था। जोकि वह 10-0 के बड़े अंतर से हार गई। पंघाल का मौजूदा फॉर्म भी काफी शानदार रहा। अंतिम पंघाल से मेडल जीतने की उम्मीद की जा रही थी। पंघाल जूनियर विश्व चैंपियन भी रह चुकी हैं। पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पंघाल ने पेरिस कोटा हासिल किया था।

माता-पिता को मेडल जीतने का किया था वायदा

अंतिम के पिता रामनिवास ने बताया कि अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की गोल्ड मेडल विजेता पहलवान अंतिम ने माता-पिता से गोल्ड जीतने का वादा किया है। बड़ी बहन मीनू ने बताया कि सोमवार को अंतिम से बात हुई थी। अंतिम ने बताया कि वह बिल्कुल ठीक है। तैयारियां पूरी हैं। वह पदक जीतकर लौटेगी।

वहीं अंतिम की मां कृष्णा ने कहा कि छोटी सी उम्र में बेटी ने कई पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। बेटी पहली बार ओलिंपिक खेलेगी। बेटी पदक लेकर आएगी। मेरी तरफ से बेटी को शुभकामनाएं।

विनेश फोगाट की जगह 53 किग्रा में खेली अंतिम
विनेश फोगाट के साथ, पंघाल ने पेरिस 2024 ओलिंपिक के लिए हाल ही में यूरोप में प्रशिक्षण लिया है। पंघाल आगामी ओलिंपिक ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए विनेश के साथ यूरोप में प्रशिक्षण ले रही थीं, जो अपने पसंदीदा वजन वर्ग के बजाय 50 किग्रा में प्रतिस्पर्धा करेंगी। अंतिम पंघाल को महिलाओं की 53 किग्रा कुश्ती स्पर्धा में कुछ कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

इसी साल अंतिम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अर्जुन अवार्ड दिया।

मुश्किल है मुकाबला, लेकिन अंतिम का पलड़ा भारी
वह दो बार की विश्व चैंपियन, मौजूदा एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और दो बार की एशियाई चैंपियन भी हैं। वह वर्तमान में सौ से अधिक मैचों में अपराजित हैं। इस स्पर्धा में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की पैंग कियानयू भी शामिल हैं, जो टोक्यो 2020 की रजत पदक विजेता और दो बार की विश्व पदक विजेता हैं।

वह दो बार की एशियाई चैंपियन और एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता भी हैं। पूर्व विश्व चैंपियन अमेरिका की डोमिनिक पैरिश, इक्वाडोर की लूसिया येपेज, ग्रीस की मारिया प्रेवोलारकी, रोमानिया की आंद्रेया एना और स्वीडन की जोना माल्मग्रेन महिलाओं की 53 किग्रा कुश्ती स्पर्धा में अन्य बड़े नाम होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024