Headlines

ओलिंपिक हॉकी- भारत ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया:3-2 से मात दी, कप्तान हरमनप्रीत ने 2 गोल दागे; शूटर मनु तीसरे मेडल इवेंट में

पेरिस ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा दिया है। ओलिंपिक हॉकी के इतिहास में भारत ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया पर आखिरी जीत 1972 में मिली थी।

टीम की ओर से कप्तान हरमनप्रीत ने 2 गोल किए। एक गोल अभिषेक ने किया। सभी ग्रुप मैच पूरे होने के बाद यह तय हो जाएगा कि इंडिया क्वार्टर फाइनल में किस टीम से भिड़ेगी।

दूसरी ओर, स्टार शूटर मनु भाकर ने लगातार तीसरे इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। तीरंदाज अंकिता भकत और धीरज की भारतीय टीम मिक्स्ड कैटेगरी का ब्रॉन्ज मेडल मैच हार गई है। भारतीय जोड़ी को अमेरिका ने 6-2 से हराया। बैडमिंटन के मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन और ताइपे के चाउ टीएन चेन का क्वार्टर फाइनल मैच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024