श्रीलंका ने पहले वनडे में भारत को 231 रन का टारगेट दिया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। टीम से दुनिथ वेल्लालागे और पाथुम निसांका ने फिफ्टी लगाई।
भारत से अक्षर पटेल और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद हैं। टीम ने 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन बना लिए हैं। वनिंदु हसरंगा ने फिफ्टी पार्टनरशिप तोड़ी, उन्होंने केएल राहुल को कैच आउट कराया।
रोहित शर्मा 58, शुभमन गिल 16, विराट कोहली 24, श्रेयस 23 और वॉशिंगटन सुंदर 5 रन बनाकर आउट हुए। दुनिथ वेल्लालागे ने 2 विकेट लिए। वनिंदु हसरंगा, अकिला धनंजय और असिथा फर्नांडो को 1-1 विकेट म
