Headlines

नूंह में कर्फ्यू जैसे हालात के बीच ब्रजमंडल यात्रा:इंटरनेट-बाजार बंद, हर रोड पर पुलिस नाके; साधु-संतों ने जलाभिषेक किया

हरियाणा के नूंह पिछले साल हुई हिंसा के बाद आज फिर पांडवकालीन शिव मंदिरों में कर्फ्यू जैसे हालात के बीच ब्रजमंडल यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा नलहड़ेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के बाद शुरू हुई। गाड़ियों में निकाली जा रही यात्रा फिरोजपुर झिरका के झिरकेश्वर मंदिर पहुंचेगी। वहां जलाभिषेक के बाद पुन्हाना के सिंगार श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर में यात्रा संपन्न होगी।

यह यात्रा 80 किलोमीटर लंबी है। जिसके लिए प्रशासन की तरफ से 5 घंटे का समय तय किया गया है। यात्रा में शामिल गाड़ियों को एक साथ जाने के बजाय अलग-अलग जा रही हैं।

वहीं हिंसा के आशंका मद्देनजर प्रशासन ने यहां आज सोमवार शाम 6 बजे तक इंटरनेट बंद किया है। नूंह में 2 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। अरावली की पहाड़ियों की ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। यात्रा को दोनों तरफ से पुलिस ने सिक्योरिटी कवर दिया है।

वहीं ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी ने कल कहा कि पिछली बार हिंसा की वजह से मुस्लिमों पर दाग लगा। इस यात्रा को कामयाब बनाकर दाग धोने का यह अच्छा समय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024