Headlines

जम्मू में शौर्य चक्र विजेता के घर आतंकी हमला:सेना की फायरिंग में एक आतंकी मारा गया; एक जवान और नागरिक घायल

जम्मू में शौर्य चक्र विजेता के घर आतंकी हमला:सेना की फायरिंग में एक आतंकी मारा गया; एक जवान और नागरिक घायल

जम्मू47 मिनट पहले
राजौरी के घोंधा में आतंकी हमलों के बाद सर्च ऑपरेशन जारी है। इलाके में काफी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

जम्मू के राजौरी के घोंधा में सोमवार (22 जनवरी) सुबह आतंकियों ने एक शौर्य चक्र विजेता के घर पर हमला किया। घटना सुबह 3:10 बजे हुई। हमले की खबर लगते ही 63 आरआर आर्मी कैंप से आई टुकड़ी ने जवाबी कार्रवाई की और एक आतंकी को मार गिराया। आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है।

शौर्य चक्र विजेता की पहचान परशोत्तम कुमार के रूप में हुई है। उन्हें पिछले महीने दो आतंकियों को मारने के बाद यह सम्मान मिला था। परशोत्तम कुमार विलेज डिफेंस गार्ड भी हैं। आतंकी हमले में एक जवान और परशोत्तम कुमार के चाचा घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मैप में देखिए हमला कहां हुआ…

आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी
घटना के बाद और सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया है। छिपे हुए आतंकियों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। गंडोह के जंगलों में आंतकियों के छिपे होने की आशंका है। पिछले कुछ महीनों में जम्मू रीजन में आतंकी हमलों में बढ़ोतरी हुई है। 16 जुलाई को डोडा और 8 जुलाई को कठुआ में आतंकियों के हमले में 10 जवान शहीद हो गए थे।

जुलाई में जम्मू रीजन में दो बड़ी आतंकी वारदात…

16 जुलाई: आतंकियों से मुठभेड़ में कैप्टन और पुलिसकर्मी समेत 5 शहीद

डोडा के डेसा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए कैप्टन बृजेश थापा और सेना के अन्य 4 जवानों की फाइल फोटो।

डोडा के डेसा इलाके में 16 जुलाई को आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के एक कैप्टन और पुलिसकर्मी समेत 5 जवान शहीद हो गए थे। 15 जुलाई को डोडा के डेसा फोरेस्ट बेल्ट के कलां भाटा में रात 10:45 बजे और पंचान भाटा इलाके में रात 2 बजे फिर फायरिंग हुई थी।

इन्हीं घटनाओं के बाद सर्च ऑपरेशन चलाने के लिए सेना ने जद्दन बाटा गांव के सरकारी स्कूल में अस्थायी सुरक्षा शिविर बनाया था। डोडा जिले को 2005 में आतंकवाद मुक्त घोषित कर दिया गया था। 12 जून के बाद से लगातार हो रहे हमलों में 5 जवान शहीद हुए, 9 सुरक्षाकर्मी घायल हुए। जबकि तीन आतंकवादी मारे गए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024