NEET विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में 40 से ज्यादा याचिकाओं पर सुनवाई CJI चंद्रचूड़ की बेंच के सामने जारी है। ये चौथी सुनवाई है। आज रीएग्जाम पर फैसला आ सकता है।
सुनवाई के दौरान NTA ने माना कि 3300 से ज्यादा स्टूडेंट्स को गलत पेपर दिया गया था। इन्हें SBI की जगह केनरा बैंक का पेपर बांटा गया था।
CJI ने कहा- हमारे पास अभी तक यह बताने के लिए कोई सबूत नहीं है कि पेपर लीक कितना व्यापक था और पूरे देश में फैला हुआ था। आरोपियों के बयान अलग-अलग हैं। अगर पेपर लीक (4 मई) की रात को हुआ है, तो जाहिर है कि लीक ट्रांसपोर्टेशन के दौरान नहीं, बल्कि स्ट्रॉन्ग रूम वॉल्ट से पहले हुआ था।
सीनियर एडवोकेट नरेंद्र हुड्डा के साथ संजय हेगड़े, मैथ्यूज नेदुम्परा याचिकाकताओं की ओर से, जबकि सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता NTA और केन्द्र की ओर से पक्ष रख रहे हैं।
कोर्ट रूम की मिनट-टु-मिनट अपडेट पढ़िए…
