Headlines

आज सावन का पहला सोमवार:काशी विश्वनाथ में अबतक एक लाख ने दर्शन किए; देवघर में 4 किमी लंबी लाइन, महाकाल में भक्तों की भीड़

सावन का आज पहला सोमवार है। सभी ज्योतिर्लिंगों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रविवार रात से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं।

मध्यप्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर में 3 लाख श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद है। अभी तक करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। शाम 4 बजे बाबा महाकाल की सवारी निकाली जाएगी।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह 9 बजे तक 1 लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन और जलाभिषेक किया। मंदिर में प्रवेश के लिए दो-तीन नए रास्ते बनाए गए हैं।

इधर, मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने पुलिस पर कुर्सियां फेंकी। विवाद कांवड़ खंडित होने के कारण हुआ। कांवड़ियों ने होटल में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की।

झारखंड के देवघर में बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक और दर्शन के लिए 4 किमी लंबी लाइन लगी है। पहली सोमवारी पर डेढ़ लाख कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना है।

अब अलग-अलग राज्यों से जुड़ी खबरें देखिए…

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में करीब 1.5 करोड़ भक्त जलाभिषेक करेंगे

मध्य प्रदेश : महाकाल मंदिर में 3 लाख भक्तों के पहुंचने की संभावना

झारखंड : देवघर बैद्यनाथ धाम में भक्तों की 4KM लंबी लाइन लगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024