Headlines

नोएडा के लॉजिक्स मॉल में भीषण आग:250 लोग अंदर थे, भागकर बाहर आए; शीशा तोड़कर डाला जा रहा पानी

नोएडा2 घंटे पहले
नोएडा के लॉजिक्स मॉल में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते हुए दमकल कर्मी।

नोएडा के लॉजिक्स मॉल में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। इसमें 250 लोग फंस गए। पूरे मॉल में धुआं भर गया। अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह से लोगों ने भागकर जान बचाई।

आग की शुरुआत एडिडास शोरूम से हुई। इसके बाद तेजी से फैलने लगी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। मॉल में इतना धुआं भरा था कि निकालने के लिए शीशे तोड़ने पड़े।

3 तस्वीरें देखिए…

आग लगने के थोड़ी देर बाद पूरे माल में धुआं भर गया।
दमकल कर्मी मॉल में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
धुआं अधिक भरे होने की वजह से दमकल कर्मियों को मॉल के शीशे तोड़ने पड़े।

लोगों ने भागकर बचाई जान
शुक्रवार सुबह 11 बजे फर्स्ट फ्लोर पर बने एडिडास शोरूम में आग लगी। आग और धुआं भरते ही मॉल का फायर अलार्म बज गया। जैसे ही अलार्म बजा अफरा-तफरी मच गई। थोड़ी ही देर में पूरे मॉल में धुआं भर गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। सभी एक्जिट गेट खोल दिए गए। लोगों ने किसी तरह से भागकर जान बचाई।

मॉल के अंदर सर्च ऑपरेशन चला रही पुलिस
दमकल विभाग के अफसरों ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि आग शॉट सर्किट से लगी। धुआं ज्यादा होने की वजह से दमकल कर्मियों ने गेट पर लगे शीशों को तोड़ दिया। टीम मॉल के अंदर सर्च कर रही कि अंदर कोई और फंसा तो नहीं है। स्थानीय पुलिसकर्मी उनकी मदद कर रहे हैं। अब सबको बाहर निकाल लिया गया है।

दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। धुएं को मशीनों से निकाला जा रहा।

धुएं को मशीनों से निकाला जा रहा
DCP राम बदन सिंह ने कहा- किसी को चोट नहीं लगी है। धुएं को मशीनों से निकाला जा रहा है। एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया- आग की जांच टेक्निकल टीम कर रही है। सभी लोग सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024