Headlines

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल ने सांसद की शपथ ली:सेफ हाउस में 50 मिनट पिता-चाचा से मुलाकात; असम जेल के लिए रवाना

पंजाब के खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव जीतने वाले खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने शुक्रवार को सांसद पद की शपथ ले ली। इसका कोई फोटो-वीडियो जारी नहीं किया गया। शपथ के बाद अमृतपाल को परिवार से मुलाकात के लिए सेफ हाउस लाया गया। यहां 50 मिनट तक पिता और चाचा से मुलाकात हुई। इसके बाद पुलिस उसे लेकर डिब्रूगढ़ रवाना हो गई।

शपथ के लिए अमृतपाल को सुबह 4 बजे असम की डिब्रूगढ़ जेल से बाहर लाया गया था। जिसके बाद कड़ी सुरक्षा में पुलिस उसे एयरबेस लेकर पहुंची। अमृतपाल को मिलिट्री एयरक्राफ्ट में दिल्ली लाया गया। दिल्ली पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से उसे संसद भवन लाया गया।

अमृतपाल को शपथ के लिए 4 दिन की पैरोल मिली थी, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते पुलिस उसे मात्र शपथ लेने व परिवार से 50 मिनट बात करने के बाद शाम 4 बजे आर्मी एयरक्राफ्ट के जरिए डिब्रूगढ़ के लिए रवाना कर दिया गया।

अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह और चाचा को संसद में मिलने की अनुमति नहीं दी गई। अमृतपाल को एक सेफ हाऊस में ले जाया गया, जहां उसकी मुलाकात पिता व चाचा से करवाई गई। वहीं उसकी पत्नी किरणदीप कौर काफी समय से डिब्रूगढ़ में ही रुकी हुई है, वे दिल्ली नहीं पहुंची। अमृतपाल सिंह शपथ लेने के लिए 1 साल 2 महीने 12 दिन के बाद डिब्रूगढ जेल से बाहर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024