Headlines

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग:हिसार-सिरसा में जीत से पहले कांग्रेसियों का जश्न, पटाखे फोड़े; गुरुग्राम में राव इंद्रजीत आगे निकले

हिसार में कांग्रेस कैंडिडेट जयप्रकाश को बढ़त मिलने पर समर्थकों ने डांस किया।

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी। ​​​​​​सबसे पहले पोस्ट बैलट गिने गए। अब EVM से मतगणना चल रही है। भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

यहां सबकी नजर करनाल से BJP उम्मीदवार मनोहर लाल खट्‌टर, रोहतक से पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा के बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा, गुरुग्राम से कांग्रेस कैंडिडेट राज बब्बर पर लगी हुई है।

इस बीच पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है। यहां कांग्रेस के पक्ष में लहर है। उन्होंने कहा कि जो बीच में वोट काटू थे, उनका नोटा से मुकाबला हुआ है।

वहीं रोहतक से कांग्रेस कैंडिडेट दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान हमारी उम्मीदों के अनुरूप हैं।

राज्य में भाजपा अकेले चुनाव लड़ रही है। वहीं I.N.D.I.A. ब्लॉक के तौर पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) मिलकर लड़ रही हैं। मतगणना से पहले आए एग्जिट पोल्स के मुताबिक राज्य में भाजपा 7 और कांग्रेस-AAP का I.N.D.I.A. ब्लॉक 3 सीटें जीत सकता है।

लाइव अपडेट्स

2 मिनट पहले

हरियाणा में भाजपा 6 सीटों पर आगे

हरियाणा में भाजपा 10 में से 6 सीटों पर आगे हो गई है। कुरूक्षेत्र से नवीन जिंदल, करनाल से मनोहर लाल खट्‌टर, सोनीपत से मोहन बड़ौली, भिवानी-महेंद्रगढ़ से चौधरी धर्मबीर और फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर के बाद राव इंद्रजीत भी आगे हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024