Headlines

झारखंड की 14 सीटों पर काउंटिंग:बीजेपी के अर्जुन मुंडा पीछे, गोड्डा से निशिकांत दुबे आगे; कांग्रेस-JMM ने 2-2 सीट पर बनाई बढ़त

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। यहां NDA और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। रुझान में एनडीए 9 तो इंडिया गठबंधन 5 सीटों पर आगे चल रही है। इनमें बीजेपी को 8, आजसू को 1, झामुमो को 2 और कांग्रेस 3 सीट पर आगे चल रही है। अगले 3 घंटे में नई सरकार की स्थिति लगभग साफ हो सकती है।

रांची लोकसभा में 5वें राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद संजय सेठ लीड कर रहे हैं। उन्हें 215980 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार और सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को 150031 वोट मिले हैं। संजय सेठ 65949 मतों से लीड कर रहे हैं।

धनबाद से बीजेपी प्रत्याशी ढुलू महतो आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 227776 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस की अनुपमा सिंह को 159525 वोट मिले। दूसरी ओर दुमका से शिबु सोरेन की बहू सीता सोरेन 3194 वोट से आगे चल रही हैं। सीता सोरेन को अब तक 123718 वोट मिले हैं। गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे 1204 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के प्रदीप यादव को अब तक 186432 वोट मिले हैं।

उधर, राजमहल, खूंटी, सिंहभूम, लोहरदगा से इंडिया गठबंधन आगे चल रही है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी से 48290 वोट से पीछे चल रहे हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान निशिकांत दुबे में चाय बनाकर लोगों को पिलाया था।

बीजेपी के दो सिटिंग सांसद पीछे

मतगणना के दौरान बीजेपी के दो सिटिंग सांसद पीछे चल रहे हैं। उनमें खूंटी से बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन मुंडा और सिंहूभूम से गीता कोड़ा का नाम शामिल है। जबकि दुमका गोड्डा से सिटिंग सांसद निशिकांत दुबे का कांग्रेस के प्रदीप यादव के साथ कड़ा मुकाबला चल रहा है। निशिकांत दुबे ने चुनाव प्रचार चाय बनाकर लोगों को पिलाया था, जो काफी सुर्खियों में रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024