Headlines

बिहार की 40 सीटों पर काउंटिंग:फिर से नीतीश कुमार का जलवा, बीजेपी की सीट खिसकी; लालू का भी दिख रहा दम

बिहार में लोकसभा की 40 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। एक बार फिर से बिहार में नीतीश कुमार का जलवा बरकरार है। बीजेपी को कुछ सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। वहीं लालू यादव का भी दम दिख रहा है। जदयू 15, बीजेपी 13, चिराग की पार्टी 5, राजद 3, लेफ्ट पार्टी 2 और कांग्रेस 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

लोकसभा के 6 सीटों पर इस बार बिहार के बड़े नेताओं के बच्चे चुनावी मैदान में हैं। लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र से लगातार लीड कर रही हैं। वहीं समस्तीपुर से बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं राजद सुप्रीमो लालू की बेटी रोहिणी, मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत, अखिलेश के बेटे आकाश, महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी पीछे चल रहे हैं।

वहीं पूर्णिया से जदयू के संतोष कुशवाहा आगे चल रहे हैं। बेगूसराय से गिरिराज सिंह आगे, आरा से आरके सिंह पीछे चल रहे हैं जबकि उजियारपुर से नित्यानंद राय ने बढ़त बनाई है। वहीं पाटलिपुत्र से मीसा भारती लगातार लीड कर रही हैं।

वहीं गया से जीतन राम मांझी आगे चल रहे हैं। काराकाट में पवन सिंह पीछे हो गए हैं, माले के राजाराम सिंह आगे चल रहे हैं। कटिहार से दुलाल चंद गोस्वामी आगे चल रहे हैं। औरंगाबाद से राजद कैंडिडेट अभय कुशवाहा आगे चल रहे हैं। सीवान में हिना शहाब और जदयू प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

शिवहर, किशनगंज, पूर्वी चंपारण, पाटलिपुत्र सीट के परिणाम पहले आएंगे। पटना साहिब, नवादा और गोपालगंज का रिजल्ट आखिरी में आ सकता है।

रिजल्ट से पहले ही पटना के अलग-अलग मंदिरों में बीजेपी कार्यकर्ता 400 पार के लिए हवन कर रहे हैं। मिठाई दुकानों में लड्‌डू तैयार किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024