Headlines

अयोध्या में भी BJP पीछे…यूपी में सपा 36 पर आगे:टेनी, बालियान समेत मोदी के 5 मंत्री मुश्किल में, सपा-कांग्रेस के सभी 6 मुस्लिम प्रत्याशी आगे

यूपी की 80 लोकसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। भाजपा को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। NDA 39, इंडी गठबंधन 40 और 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए हैं। बसपा शून्य पर सिमटती दिख रही है।

पार्टी वाइज बात की जाए तो भाजपा 37, सपा 33 और कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। हालांकि 30 सीटें ऐसी हैं, जहां पर बढ़त का अंतर सिर्फ 10 हजार है।

इधर, अमेठी में बड़ा उलटफेर हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा ने स्मृति ईरानी को 65 हजार वोट से पीछे कर दिया है। यूपी में इंडी गठबंधन ने 6 मुस्लिम प्रत्याशियों को उतारा था। सपा ने 4 और कांग्रेस ने 2। सभी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

मोदी सरकार में मंत्री अजय मिश्र टेनी और कौशल किशोर, अनुप्रिया पटेल, महेंद्रनाथ पांडे और संजीव बालियान भी पीछे चल रहे हैं। कन्नौज से अखिलेश, मैनपुरी से डिंपल और रायबरेली से राहुल गांधी बढ़त बनाए हैं।

काशी में पीएम मोदी पहले राउंड में पीछे हुए, हालांकि बाद में उन्होंने बढ़त बना ली। अब वे 1 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। इधर, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर नगीना, मेरठ से अरुण गोविल और सहारनपुर से इमरान मसूद से भी आगे चल रहे हैं।

यादव परिवार की बात करें, तो 5 में से 4 प्रत्याशी आगे चले रहे हैं। सिर्फ बदायूं से शिवपाल के बेटे आदित्य यादव पीछे चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024