Headlines

लोकसभा चुनाव-2024:I.N.D.I. अलायंस के PM कैंडिडेट के सवाल पर खड़गे बोले- यह प्रश्न कौन बनेगा करोड़पति जैसा है

लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला में थे। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे I.N.D.I. अलायंस के PM कैंडिडेट को लेकर सवाल पूछा गया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा- यह सवाल तो कौन बनेगा करोड़पति जैसा है।

खड़गे ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो सभी नेता बैठकर तय करेंगे कि कौन PM बनेगा। 2004 से 2014 तक UPA की सरकार रही है। इस दौरान भी चुनाव से पहले PM कैंडिडेट का ऐलान नहीं किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024