शाह बोले-सीतामढ़ी में बनवाएंगे भव्य सीता मंदिर:मधुबनी में कहा-PoK भारत का है और हम लेकर रहेंगे; इंडी वाले जीते तो PM किसे
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को मधुबनी और सीतामढ़ी में सभा को संबोधित किया। सबसे पहले उन्होंने सीतामढ़ी में सभी की यहां उन्होंने लोगों से कहा कि बीजेपी सीता माता का भव्य मंदिर बनाएगी। ये सिर्फ नरेंद्र मोदी बनवा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने लालू- तेजस्वी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह ने यहां करीब 18 मिनट भाषण दिया।
इसके बाद शाह ने मधुबनी में सभा की। यहां उन्होंने कहा कि लालू जी 15 साल मुख्यमंत्री रहे, कर्पूरी ठाकुर जी को कभी भारत रत्न का ऐलान नहीं किया। नरेंद्र मोदी जी ने उन्हें भारत रत्न दिया।
खड़गे कहते हैं जम्मू-कश्मीर से बिहार के लोगों को क्या लेना-देना। ये 70 साल में नहीं कर पाए। मोदी जी ने धारा 370 हटाई। राहुल कहते थे 370 हटाई तो खून की नदियां बहेगी। हमने हटा भी दिया कोई कंकड़ भी नहीं चला पाया। देश को हर संकट से कोई बचा सकता है तो वो नरेंद्र मोदी है।
शाह ने कहा कि इंडी वाले जीत भी गए तो प्रधानमंत्री किसे बनाएंगे। इनके पास कोई चेहरा नहीं है। ये साल में 5 प्रधानमंत्री लाएंगे।
शाह ने फारुख अब्दुल्ला के बयान को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं किसी से नहीं डरता PoK भारत का है, रहेगा और हम वो लेकर रहेंगे। शाह ने मधुबनी में करीब 25 मिनट सभा को संबोधित किया।
