ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे का सिंधिया छत्री पर राजसी परंपरा के तहत अंतिम संस्कार किया जा रहा है। बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया परंपरा के अनुसार मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक कर्मकांड पूरे कर रहे हैं।
इससे पहले रानी महल से पार्थिव देह के अंतिम दर्शन के बाद अंतिम यात्रा निकाली गई। जिसमें कई वीवीआईपी के साथ ही आमजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं।
बता दें कि गुरुवार सुबह उनकी पार्थिव देह दिल्ली से ग्वालियर लाई गई। यहां रानी महल में लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
बुधवार को दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस
माधवी राजे सिंधिया (76) का बुधवार को निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार थी और दिल्ली के एम्स में भर्ती थी।
सिंधिया राजघराने के रिश्तेदारों ने दी श्रद्धांजलि
