गोल्डन टेंपल में केजरीवाल ने टेका माथा:दुर्ग्याणा मंदिर गए, आप का रोड शो में थोड़ी देर में, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दिल्ली शराब पॉलिसी मामले में अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आए आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज (गुरुवार) दो दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंच गए थे।
आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के बाद दुर्ग्याणा मंदिर पहुंच गए। वहां पर पूर्व भाजपा मंत्री व मंदिर कमेटी की सदस्य लक्ष्मी कांता चावला ने उनका स्वागत किया। अब माथा टेकने के लिए मंदिर परिसर में जा रहे हैं।
इस मौके आप के अमृतसर से उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक भी साथ में है।
आपको बता दें कि, आप की तरफ से थोड़ी देर में रोड शो आयोजित जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई। सीएम सिक्योरिटी की टीम सुबह से ही वहां पर तैनात है। इसके अलावा पंजाब पुलिस के स्पेशल डीजीपी कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला मंगलवार को अमृतसर जाकर आए थे। साथ ही उन्होंने सारे इंतजामों का जायजा लिया था।
वह अब लाहौरी गेट पर रोड में शो में शामिल होने के लिए निकल पडे़ हैं। वह लाहौरी गेट पर पार्टी के उम्मीदवार कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के पक्ष में आयोजित रोड शो शामिल होंगे। उनके साथ पंजाब के CM भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। जबकि कल राम तीर्थ के दर्शन करेंगे।
वहीं, इस मौके कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि वह ढाई लाख वोट से इस बार चुनाव जीतेंगे। वहीं, राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी उनके साथ आए है।
जेल से आने के बाद पंजाब का पहला दौरा
जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल का पंजाब का यह पहला दौरा है। इससे पहले मार्च में गिरफ्तारी से पहले वह पंजाब आए थे। 12 मार्च को उन्होंने मोहाली में AAP का चुनावी कैंपेन लॉन्च किया था। इसके बाद 21 मार्च को ED ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से पंजाब में CM भगवंत मान खुद चुनाव की कमान संभाल रहे थे।
जेल में 2 बार केजरीवाल से मिले भगवंत मान
AAP सुप्रीमो जेल जाने के बाद भी सारी चुनावी मुहिम पर नजर रखे हुए थे। जेल में वह अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और वकीलों से लगातार मुलाकात कर रहे थे। इसके अलावा एक महीने में पंजाब CM भगवंत मान ने भी उनसे 2 बार मुलाकात की। मान ने उन्हें चुनाव और राज्य की सारी स्थिति के बारे में अपडेट किया था।
वहीं, भगवंत मान उन्हें अपने बड़े भाई की तरह मानते हैं। इस बात का खुलासा CM खुद कर चुके हैं। उनका कहना है कि 2011 में उनके पिता की मौत हो गई थी। ऐसे में उनकी शादी के समय केजरीवाल ने ही पिता का फर्ज अदा किया था।
5 मंत्री और 3 विधायक उतारे चुनावी मैदान में
भले ही कांग्रेस और AAP दोनों ही I.N.D.I.A. में शामिल हैं, लेकिन पंजाब में दोनों दल अलग-अलग लड़ रहे हैं। AAP की तरफ से 13 सीटों पर 5 मौजूदा मंत्री और 3 विधायक उतारे हैं। इनके चुनाव प्रचार के लिए ही केजरीवाल को जेल से जमानत मिली है।
