Headlines

ममता बनर्जी हेलिकॉप्टर में चढ़ते समय लड़खड़ाकर गिरीं:दुर्गापुर में हुई घटना, पिछले महीने घर में गिर जाने से माथे पर चोट लगी थी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार (27 अप्रैल) को हेलिकॉप्टर में चढ़ने के दौरान लड़खड़ाकर गिर गईं। ये हादसा पश्चिम बर्धमान के दुर्गापुर में हुआ। ममता वहां चुनाव प्रचार करने गई थीं।

घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि ममता अपनी कार से निकलकर हेलिकॉप्टर में चढ़ रही थीं। इसी दौरान हेलिकॉप्टर के गेट पर उनका पैर स्लिप हो गया और वो गिर गईं।

ममता के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाला। हालांकि उन्हें हल्की चोट लगी है। घटना के बाद ममता ने अपनी चुनावी यात्रा जारी रखी। दुर्गापुर के बाद वो आसनसोल के लिए रवाना हुईं। इसके पहले ममता बनर्जी 14 मार्च को कोलकाता में अपने घर में गिर गई थीं।

वर्धमान लोकसभा सीट पर टीएमसी के प्रत्याशी कीर्ति आजाद और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष के बीच मुकाबला है।

मार्च में ममता घर के अंदर गिर गई थीं, माथे पर चोट लगी थी
ममता 14 मार्च को कोलकाता स्थित अपने घर में गिरने से गंभीर रूप से चोटिल हो गई थीं। TMC ने बताया कि उनके माथे पर गंभीर और गहरी चोट आई थी। इसके बाद भतीजे अभिषेक बनर्जी उन्हें SSKM अस्पताल ले गए, जहां उन्हें कुछ टांके लगे थे।

सीएम मीडिया कोऑर्डिनेटर ने बताया था, मुख्यमंत्री अपने घर में चलते हुए फिसल गईं और शो पीस पर गिरने के चलते उन्हें चोट लग गई थी।

14 मार्च को ममता कोलकाता में कालीघाट स्थित अपने घर में गिर गई थीं।
ममता को माथे और नाक पर चोट लगी थी।

जनवरी में भी ममता के सिर पर चोट लगी थी
ममता को इस साल जनवरी में भी सिर पर चोट लगी थी। वह 24 जनवरी को सड़क मार्ग से बर्धमान से कोलकाता लौट रही थीं। तेज बारिश हो रही थी। धुंध की वजह से अचानक कार के ब्रेक लगाने से ममता का सिर टकरा गया था, जिससे हल्की चोट आई थी।

हादसे के बाद ममता ने मीडिया से बात की थी। यह फोटो उसी समय की है। माथे पर बैंडेज लगी थी।

2023 में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग में ममता घायल हुई थीं
ममता बनर्जी को 27 जून को विदेश यात्रा के दौरान बाएं घुटने में चोट लग गई थी। इसी घुटने में उन्हें साल 2023 की शुरुआत में हेलिकॉप्टर से उतरते समय भी चोट लगी थी। उनके घुटनों की जांच SSKM अस्पताल में की गई।

जांच में ममता के बाएं पैर के घुटने के लिगामेंट में चोट का पता चला था। साथ ही उनके बाएं कूल्हे के जोड़ में भी चोट के निशान थे। अस्पताल में उन्हें भर्ती होने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने अपना इलाज घर पर ही करवाया था।

कोलकाता के SSKM अस्पताल से बाहर निकलतीं ममता बनर्जी। यह तस्वीर जून 2023 की है।

2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान पैर में चोट लगी थी
10 मार्च 2021 को ममता नंदीग्राम में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान घायल हुई थीं। ममता के पैर में चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें कोलकाता के SSKM हॉस्पिटल में तीन दिन तक एडमिट रहना पड़ा। डॉक्टरों ने उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ाया था। इसके बाद ममता ने व्हीलचेयर पर बैठकर ही विधानसभा चुनाव प्रचार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024