Headlines

दिल्ली ने मुंबई को 258 रन का टारगेट दिया:जैक फ्रैजर ने 86 रन की पारी खेली, MI के ओपनर ईशान- रोहित क्रीज पर

LIVE

दिल्ली ने मुंबई को 258 रन का टारगेट दिया:जैक फ्रैजर ने 86 रन की पारी खेली, MI के ओपनर ईशान- रोहित क्रीज

जैक फ्रैजर ने सीजन का तीसरा अर्धशतक जमाया।

IPL 2024 में आज डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) खेला जा रहा है। दिन के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने जीत के लिए मुंबई इंडियंस (MI) को 258 रन का टारगेट दिया है।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला लिया। दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 3 ओवर में बिना विकेट खोए 35 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और ईशान किशन क्रीज पर हैं।

दिल्ली के जैक फ्रेजर-मैगर्क ने 27 बॉल पर 84 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने 11 चौके और 6 सिक्स लगाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 47 रन और शाई होप ने 41 रन बनाए। मुंबई की ओर से ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला और मोहम्मद नबी को 1-1 विकेट मिला।

दिन का दूसरा मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। पूरी खबर…

दिल्ली-मुंबई मैच का स्कोरकार्ड

लाइव अपडेट्स

12 मिनट पहले

मुंबई ने पहले ओवर में 14 रन बनाए

मुंबई ने पहले ओवर में 14 रन बनाए। डेब्यू कर रहे लिजाद विलियम्स ने पहला ओवर फेंका।

37 मिनट पहले

दिल्ली ने 257 रन बनाए, सीजन में 8वीं बार 250 का आंकड़ा पार हुआ

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई को 258 रन का टारगेट दिया। टीम के लिए ओपनर क फ्रेजर-मैगर्क 27 बॉल पर 84 रन की पारी खेली। जबकि, शाई होप 17 गेंद में 41 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 47 रन की पारी खेली। IPL में 8वीं बार एक इनिंग में 250+ रन बने।

48 मिनट पहले

पंत 29 रन बनाकर आउट

ऋषभ पंत 19 बॉल में 29 रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें रोहित शर्मा के हाथों फाइन लेग पर कैच कराया। बुमराह ने पंत को 7वीं बार आउट किया।

पंत ने पारी में 2 चौके और 2 सिक्स लगाए।

04:43 PM27 अप्रैल 2024

शाई होप 41 रन बनाकर आउट

दिल्ली के शाई होप 17 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए। ल्यूक वुड ने उन्हें तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया।

04:34 PM27 अप्रैल 2024

पोरेल ने 36 रन की पारी खेली

दिल्ली को दूसरा झटका 10वें ओवर में लगा। मोहम्मद नबी ने उन्हें विकेटकीपर ईशान ईशान के हाथों कैच कराया। ओपनर अभिषेक पोरेल ने 27 बॉल में 36 रनकी पारी खेली।

04:28 PM27 अप्रैल 2024

मैगर्क 27 बॉल पर 84 रन बनाकर आउट

जैक फ्रेजर-मैगर्क 27 बॉल पर 84 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली का यह पहला विकेट रहा। उन्हें पियूष चावला ने मोहम्मद नबी के हाथों कैच कराया।

जैक फ्रेजर-मैगर्क की पारी के कुछ शॉट्स..

04:21 PM27 अप्रैल 2024

ओवरथ्रो से 5 रन बने

दिल्ली की पारी के दौरान 7वां ओकर हार्दिक पंड्या करने आए। ओवर पांचवीं बॉल 5 रन बने। हार्दिक ने ऑफ-स्टंप पर लेंथ डिलीवरी डाली। अभिषेक पोरेल ने इसे मिड-ऑफ की ओर खेला। वहां फील्डिंग कर रहे टीम डेविड ने विकेटकीपर ईशान किशन को थ्रो किया, जो ईशान रोक नहीं सके और बॉल चौके के लिए चली गई।

04:01 PM27 अप्रैल 2024

पावरप्ले में दिल्ली का स्कोर 92/0

दिल्ली ने पहले छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 92 रन बनाए। जैक फ्रेजर-मैगर्क (78) और अभिषेक पोरेल (11) क्रीज पर हैं।

03:55 PM27 अप्रैल 2024

जैक फ्रेजर-मैगर्क 15 बॉल में अर्धशतक लगाया 

दिल्ली के ओपनर जैक फ्रेजर-मैगर्क ने 15 बॉल में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उनकी यह तीसरी IPL फिफ्टी है। मैगर्क का यह पहला ही सीजन है।

03:40 PM27 अप्रैल 2024

पहले ओवर में फ्रेजर-मैगर्क ने 19 रन बनाए

दिल्ली की ओर से जैक फ्रेजर-मैगर्क और अभिषेक पोरेल ने ओपनिंग किया। वहीं मुंबई की और से नई बॉल ल्यूक वुड ने थामी। वुड के पहले ओवर में 19 रन बने। सभी रन फ्रेजर-मैगर्क ने बनाए।

जैक फ्रेजर-मैगर्क ने पहले ओवर में 19 रन बनाए।
03:29 PM27 अप्रैल 2024

मुंबई ने बॉलिंग चुनी 

दिल्ली और मुंबई के बीच मुकाबले में MI के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया है। MI के जेराल्ड कूट्जी आज के मैच से बाहर हो गए। ल्यूक वुड को मौका मिला है। वहीं DC के पृथ्वी शॉ नहीं खेलेंगे, उनकी जगह कुमार कुशाग्र आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024