छत्तीसगढ़ में 5 बजे तक 72.13% मतदान:तीनों सीट राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में वोटिंग खत्म; सबसे ज्यादा कांकेर में मतदान
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में शाम 6 बजे मतदान खत्म हो गया है। इससे पहले राजनांदगांव का मोहला-मानपुर, कांकेर लोकसभा का भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल और महासमुंद लोकसभा के बिंद्रानवागढ़ के 9 बूथों पर अपराह्न 3 बजे मतदान खत्म हो गया। शाम 5 बजे तक तीनों सीटों पर 72.13% मतदान हुआ है।
दूसरे चरण में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 41 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों की किस्मत 52,84,938 मतदाता तय करेंगे। इस बीच गरियाबंद में चुनाव ड्यूटी के दौरान एक जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
दूसरे चरण की 3 लोकसभा सीट अपडेट…
ये खबरें भी पढ़ें…
चुनाव ड्यूटी पर तैनात जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी
लाइव अपडेट्स
गंडई में शाम 6 बजे कोटवार ने मतदान समाप्ति की घोषणा की।
छत्तीसगढ़ में 5 बजे तक 72.13% मतदान
कांकेर : 73.50%
महासमुंद : 71.13%
राजनांदगांव : 71.87%
धमतरी में पारंपरिक अस्त्र लेकर मतदान करने पहुंचे आदिवासी
फर्जी मतदान पर बालोद में हंगामा
बालोद के दल्लीराजहरा में गुरु नानक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। गाडरपुल की रहने वाली मधु लालवानी वोट डालने पहुंची तो पता चला कि पहले ही किसी ने मतदान कर दिया है।
नक्सल इलाकों में कड़ी सुरक्षा में रहे पोलिंग बूथ
