Headlines

जालोर-सिरोही सीट पर 62.28% मतदान:प्रदेश के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ शेरगांव में डाले वोट, BLO ने एक-एक मतदाता को किया फोन

जालोर-सिरोही लोकसभा सीट पर 62.28 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान बूथों पर सुबह मतदाताओं की भीड़ नजर आई, फिर दोपहर में गर्मी होने पर बूथ सूने नजर आए, लेकिन शाम 4 बजे बाद फिर वोटर घर से निकले। शाम 6 बजते ही मतदान केंद्रों के दरवाजे बंद कर दिए गए।

संसदीय क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 12.01 प्रतिशत, 11 बजे तक 28.5 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 41.47 प्रतिशत, दोपहर 3 बजे तक 49.85, शाम 5 बजे तक 58.75 प्रतिशत और 6 बजे तक 62.89 प्रतिशत मतदान हुआ। पिंडवाड़ा-आबू विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 67.1 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, सिरोही विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 56 फीसदी मतदान हुआ। दोपहर में गर्मी होने से मतदान केंद्र सूने नजर आ रहे थे। वहीं, 4 बजे के आसपास मतदाता फिर घर से निकल कर वोट डालने पहुंचने लगे हैं। कई बूथ पर 6 बजे बाद भी वोटिंग चली।

जालोर-सिरोही की कुल 8 विधानसभाओं में कुल 22 लाख 97 हजार 328 मतदाता थे। इस बार लोकसभा चुनाव में 2019 के मुकाबले 2 लाख 26 हजार 229 मतदाता नए जुड़े थे। कुल वोटर्स में इस बार लोकसभा चुनाव में 12 लाख 5 हजार 535 पुरुष और 10 लाख 91 हजार 778 महिला और 15 थर्ड जेंडर हैं। सीट पर कुल 2176 बूथ हैं, जिसमें 1412 जालोर और 764 सिरोही में बनाए गए हैं। कांग्रेस और भाजपा का सीधा मुकाबला है।

शाम 6 बजते ही पुलिस ने जालोर के उम्मेदाबाद में पोलिंग बूथ का मुख्य गेट बंद कर दिया।

जालोर-सिरोही लोकसभा सीट पर मतदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024