Headlines

8 साल से कोमा में बुजुर्ग, वोट देने आई:2 मिनट देरी से पहुंची महिला, बूथ का गेट बंद; कोटा में पांच बजे तक 65.38 फीसदी मतदान

लोकसभा के दूसरे चरण में कोटा-बूंदी लोकसभा सीट पर अब मतदान पुरा होने वाला है। शाम को शहर के दादाबाड़ी इलाके के एक बूथ पर सालों से कोमा में महिला अपने पति और बेटे के साथ वोट देने पहुंची। वहीं दोपहर में सुल्तानपुर में फर्जी मतदान का मामला सामने आया। इस पर युवक का टेंडर वोट डलवाया गया। इससे पहले बारिश और अंधड़ आने से शहर के शिवपुरा सरकारी स्कूल के पास बूथ टेंट उड़ गए। मतदाता भी बचाव के लिए इधर-उधर भागने लगे।

दोपहर में टिपटा स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल पहुंचे। कोटा में पांच बजे तक 65.38 फीसदी मतदान हुआ।सुबह भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला वोट देने से पहले गोदावरी धाम पहुंचे, इसके बाद मत दिया। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार प्रहलाद गुंजल परिवार के साथ पहुंचे। दोनों से पहले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने वोट दिया। उन्होंने कहा कि, मैंने सबसे पहले जिस प्रत्याशी को वोट दिया है, वो जीता हैं

बिना वोट दिए वापस लौटी महिला

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल नयापुरा में 2 मिनट देरी से पहुंची महिला। अंदर नहीं जाने दिया।

3 मिनट पहले

बूथ के गेट बंद, देरी से पहुंचे मतदाता

6 मिनट पहले

शाम 5 बजे तक 65.38 फीसदी मतदान

  • बूंदी 66.42
  • केशवरायपाटन 64.35
  • कोटा उत्तर 63.92
  • कोटा दक्षिण 63.88
  • लाडपुरा 66.28
  • पीपल्दा 65.35
  • रामगंजमंडी 64.5
  • सांगोद 68.65
9 मिनट पहले

माइक पर की वोट की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024