Headlines

जोधपुर में 5 पीढ़ियों के 50 सदस्यों ने दिया वोट:जोधपुर में महिला को वोट देने से रोका; सोशल मीडिया पर डाला बूथ का वीडियो; सरपंच ने पुलिसकर्मी को पीटा

जोधपुर लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। आज भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा का भविष्य मत पेटियों में कैद हो जाएगा। जोधपुर लोकसभा सीट पर कुल 21 लाख 32 हजार 713 हैं। इनमें पुरुष मतदाता 11 लाख 15 हजार 681, महिला मतदाता 10 लाख 16 हजार 985 तथा थर्ड जेंडर मतदाता 47 हैं। जोधपुर में अब तक 58.35 प्रतिशत मतदान हुआ है।

  • एक जैसा नाम होने पर पोकरण के बूथ संख्या 100 पर गलतफहमी हो गई। महिला को वोट देने से रोक दिया गया।
  • जोधपुर में एक सीए को वोट देने से रोका है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उनसे बैलेट पेपर में नाम होने की बात कही। जबकि वह प्राइवेट फर्म में सीए है।
  • जोधपुर में पीपाड़ में वीडियो बना रहे लोगों को पुलिसकर्मी ने रोका तो उन्होंने कॉन्स्टेबल के साथ मारपीट कर दी। इसमें एक आरोपी गांव का सरपंच बताया गया है।
  • वहीं सरदारपुरा विधानसभा के बूथ पर वोट देने आया एक युवक अचानक बेहोश हो गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे गोद में उठाया और हॉस्पिटल ले गए।
  • शहर के जालम सिंह का हत्या के एक बूथ पर दो वोटर आपस में भिड़ गए। वहीं वोट देने आई एक महिला ने फर्जी वोट की शिकायत की है। उनका आरोप है कि शिकायत के बाद उसे टेंडर वोट देने का दबाव बनाया गया।
  • लंदन में रहने वाले IT प्रोफेशनल दीपक जोधपुर वोट देने आए हैं। इस दौरान ईवीएम का तार खींच लिया और इस वजह से मतदान 15 मिनट देरी से शुरू हुआ।
  • पूर्व सीएम अशोक गहलोत,भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा अपने परिवार के साथ सुबह वोट देने पहुंचे
4 मिनट पहले

5 पीढ़ियां एक साथ मतदान करने पहुंची

जोधपुर में एक ही परिवार की पांच पीढ़ियों के 50 से अधिक लोग सज धज कर वोट करने पहुंचे। पुरुषों ने राजस्थानी साफा पहन रखा था तो वहीं महिलाओं ने चूंदड़ी की लाल साड़ी पहनी थी।

33 मिनट पहले

एक नाम की 2 महिलाओं पर गफलत

पोकरण में महिला के नाम को लेकर विवाद हो गया। विमला नाम की महिला जैसे ही बूथ संख्या 100 पर पहुंची। अधिकारियों ने कहा- आपका वोट तो पड़ चुका है। इस पर विमला ने हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर एसडीएम प्रभजोत सिंह गिल और एएसपी गोपाल सिंह भाटी ने समझाइश की। इसके बाद विमला को वोट देने दिया गया।

04:58 PM26 अप्रैल 2024

बूथ के अंदर का वीडियो 

जोधपुर में सोशल मीडिया पर मतदान केंद्र के अंदर वोटिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर आ रहे हैं। एक युवक ने इसे रिकॉर्ड कर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाला है।

02:58 PM26 अप्रैल 2
02:55 PM26 अप्रैल 2024

सीए को बताया सरकारी कर्मचारी, वोट देने से रोका 

सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान संख्या 176 पर वोट करने के लिए आए दिनेश कुमार सोनी ने बताया- उनका मतदाता क्रमांक 1376 था। लेकिन, जब पहुंचे तो मतदान कर्मियों ने बताया कि उनका नाम तो पोस्ट बैलेट में शामिल है। मुझे सरकारी कर्मचारी बताकर, मतदाता सूची से नाम बदला गया। दिनेश ने बताया कि उन्होंने इसको लेकर आपत्ति जताई। लेकिन, बूथ अधिकारी ने असमर्थता जता दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024