Headlines

पाली में गांधी के गेटअप में वोट डालने पहुंचा प्रत्याशी:तेज हवा से धराशायी हुए टेंट; 5 बजे तक 51.75% मतदान दर्ज हुआ

पाली लोकसभा क्षेत्र में शाम 5 बजे तक 51.75% मतदान दर्ज किया गया। कई जगह ईवीएम कुछ देर के लिए खराब हुई तो कहीं-कहीं मतदान बहिष्कार की खबरें आईं। सोजत क्षेत्र के धुरासनी ग्रामं पंचायत के बूथ संख्या 116 के मतदाताओं ने सड़क की मांग करते हुए वोट बहिष्कार किया। ढाई घंटे तक वोट नहीं डाला। इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे तो वे मतदान करने के लिए तैयार हुए।

पाली में 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी पीपी चौधरी और कांग्रेस प्रत्याशी संगीता बेनीवाल के बीच में है। दोनों ने वोटर्स को अपनी ओर करने के लिए जमकर प्रचार किया और क्षेत्र में रोड शो भी किए गए। इस बीच भाजपा नेता और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट ने पार्टी के प्रत्याशी के लिए रोड शो किया था। वहीं कांग्रेस समर्थकों ने प्रचार के अंतिम दिन रैली निकालकर मतदाताओं से अपनी पार्टी के पक्ष में वोट देने की मांग की थी। मतगणना 4 जून को होगी।

मतदान केंद्रों के निकट दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने निर्धारित दूरी पर अपनी टेबल लगा रखी है, जहां से वोटर्स को पार्टी के पक्ष में वोट देने की गुहार की जा रही है। अधिकांश केंद्रों के बाद दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते नजर आए। वोटिंग को लेकर बूथों पर सुबह से ही वोटर्स की लाइनें दिखाई दी। अधिकांश बूथों पर वोटर्स की बड़ी तादाद दिखाई दी तो कुछ स्थानों पर वोटर्स की संख्या कम भी नजर आई।

7 मिनट पहले

वार्ड 39 में अपनी पारी का इंतजार करते वोटर्स

वार्ड 39 में पैकेज कॉलोनी स्थित चीमा बाई संचेती स्कूल में मतदान देने के लिए लाइन में खड़े वोटर्स।

15 मिनट पहले

पाली में 5 बजे तक 51.75% वोटिंग

पाली में शाम 5 बजे तक 51.75 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।
42 मिनट पहले

इंदिरा कॉलोनी बूथ पर वोटर्स की तादात होने लगी कम

पाली के इंदिरा कॉलोनी मे चीमा बाई संचेती स्कूल बूथ पर 4 बजे के बाद से सुने पड़े है। वोटर की संख्या सीमित हो गई और चुनिंदा वोटर ही वोट डालने पहुंचे।

04:40 PM26 अप्रैल 2024

गांधीजी के गेटअप में मतदान करने पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी

  • पाली लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी दीपक बामणिया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के गेटअप में मतदान करने पहुंचे।
  • उन्होंने दिंवादी गांव में बूथ संख्या 211 पर वोट दिया।
04:33 PM26 अप्रैल 2024

एक्सीडेंट होने पर भी ड्यूटी पर पहुंचे BLO

  • पाली के हाऊसिंग बोर्ड से शुक्रवार सुबह BLO मोहित माथुर पाली के अम्बेड़कर नगर में आशापुरा स्कूल स्थित बूथ पर ड्यूटी पर आ रहे थे।
  • पुलिस लाइन के पास उनके पीछे एक कुत्ता पड़ गया। इससे उनकी बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और वे गिरने से घायल हो गए।
  • प्राथमिक इलाज करवाने के बाद वे तुरंत स्कूल पहुंचे और ड्यूटी की।
04:25 PM26 अप्रैल 2024

80 वर्षीय मां को गोदी में लेकर बूथ पर पहुंचा बेटा

पाली के पावा स्थित राजकीय उच्च उच्च माध्यमिक विद्यालय में बेटा अपनी 80 वर्षीय मां दाकू देवी कानाराम को गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचा और मतदान करवाया।

04:18 PM26 अप्रैल 2024

बूथ के बाहर तेज हवा से टेंट गिरा

पाली में नेहरू रोड स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में लगे टेंट तेज हवा के झोंके से गिर गए। इस दौरान टेंट के नीचे कोई मौजूद नहीं था।
03:38 PM26 अप्रैल 2024

पाली में दोपहर 3 बजे तक 44.27% मतदान दर्ज

पाली में दोपहर 3 बजे तक 44.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
  • सोजत- 46.25 प्रतिशत
  • पाली- 46.02 प्रतिशत
  • मारवाड़ जंक्शन- 42.05 प्रतिशत
  • बाली- 42.54 प्रतिशत
  • सुमेरपुर- 42.98 प्रतिशत
  • ओसियां- 42.66 प्रतिशत
  • भोपालगढ़- 45.08 प्रतिशत
  • बिलाड़ा- 46.24 प्रतिशत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024