Headlines

लोकसभा चुनाव-2024:मोदी बोले-2014 से पहले लोगों को लगता था देश में कुछ अच्छा नहीं हो सकता, जिसे किसी ने नहीं पूछा, उसे मैंने पूजा

LIVE

लोकसभा चुनाव-2024:मोदी बोले-2014 से पहले लोगों को लगता था देश में कुछ अच्छा नहीं हो सकता, जिसे किसी ने नहीं पूछा, उसे मैंने पूजा

नई दिल्ली8 मिनट पहले

देश के 21 राज्यों में पहले फेज के चुनाव के बीच अन्य जगहों पर चुनाव प्रचार जारी है। वर्धा की जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 से पहले ये धारणा बन गई थी कि देश में कुछ अच्छा हो ही नहीं सकता। सिर्फ निराशा थी। गांवों को लगता था कि यहां बिजली, पानी, सड़क आ ही नहीं सकती।

गरीब को लगता था कि कितनी पीढ़ियां बीत जाएं, गरीबी से मुक्ति नहीं मिलेगी। किसान को लगता था कि बदहाली शायद उसकी नियति है। कितनी भी मेहनत कर लूं, भाग्य नहीं बदलेगा। महिलाओं को लगता था कि उनकी तकलीफें कोई नहीं समझेगा। जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको गरीब के इस बेटे ने पूजा है।

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा आज केरल के वायनाड में रैली की। जेपी नड्‌डा ने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में वायनाड से के सुरेंद्रन ​​​​​उम्मीदवार हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी यहां से उम्मीदवार हैं।

मुझे समझ नहीं आता, उन्हें (राहुल गांधी) वायनाड में क्यों आना पड़ा? क्या उन्हें भरोसा नहीं है कि वे अपनी पुरानी सीट से जीत सकते हैं, जिसे वे लंबे समय से रिप्रेजेंट करते आए हैं। राहुल गांधी वंशवादी शासन में यकीन करते हैं, जो भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा है। वे तुष्टीकरण की राजनीति में भरोसा रखते हैं।

देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार यहां पढ़ें…

लाइव अपडेट्स

8 मिनट पहले

बसपा ने 11 प्रत्याशियों का ऐलान किया, मछलीशहर से कृपाशंकर,वाराणसी में प्रत्याशी बदला

बसपा ने प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 11 प्रत्याशियों के नाम है। हरदोई से भीमराव अंबेडकर, संतकबीरनगर से मो. आलम, फतेहपुर से डॉ. मनीष सचान, फिरोजाबाद से चौ. बशीर, सीतापुर से महेंद्र सिंह यादव, महाराजगंज से मोहम्मद मौसमे आलम, मिश्रिख से बीआर अहरिवार, वाराणसी से सैयद नेयाज अली, मछलीशहर से कृपाशंकर सरोज, भदोही से अतहर अंसारी और फूलपुर से जगन्नाथ पाल को टिकट दिया है।बसपा ने वाराणसी और फिरोजाबाद से प्रत्याशी बदला है।

13 मिनट पहले

ग्रैंड अलायंस के पक्ष में वोटिंग, आज की चारों सीट जीत रहे- तेजस्वी यादव

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले चरण में जहां भी वोटिंग हुई, हम लोग (INDI गठबंधन) चारों सीट जीत रहे हैं।

34 मिनट पहले

तमिलनाडु के प्रदेश भाजपा प्रमुख का आरोप- कई जगह वोटरलिस्ट में कार्यकर्ताओं का नाम नहीं

तमिलनाडु के प्रदेश भाजपा प्रमुख और कोयंबटूर से उम्मीदवार के अन्नामलाई ने कहा कि कई वोटरों ने वोटरलिस्ट में नाम न होने की बात कही है। ऐसा कई जगह हुआ है। हमने इन जगहों पर री-पोलिंग की मांग की है। हमें शक है कि ऐसा राजनीतिक दखल के चलते हुआ। जिस लोगों के नाम वोटरलिस्ट से गायब हैं, वे भाजपा कार्यकर्ता हैं।

50 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों से पोलिंग पार्टियां लौटीं

छत्तीसगढ़ में कोंडागांव जिले के नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील कडेनार और बेचा इलाकों में वोटिंग कराकर मतदान दल लौट आया है। ये दल हेलिकॉप्टर से लौटा है। ITBP कैंप के हेलीपेड पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने गुलदस्ता देकर मतदान दल का स्वागत किया।

06:29 PM19 अप्रैल 2024

भाजपा का पहले दिन का पहला शो फ्लॉप हो गया- अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में पहले फेज की वोटिंग पर कहा- भाजपा का पहले दिन का पहला शो ही फ्लॉप हो गया। पहले चरण की हवा और पश्चिम की हवा भाजपा का पूरे उत्तर प्रदेश और देश में सफाया करेगी। भाजपा की कहानी, घिसे-पिटे डायलॉग किसी को पसंद नहीं आ रहे। खिड़की पर कोई टिकट लेने भी नहीं जा रहा।

06:24 PM19 अप्रैल 2024

जब 370 खत्म किया तो पत्थर भी नहीं फेंका गया- अमित शाह

राजस्थान के पाली में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- कांग्रेस अध्यक्ष कहते हैं कि राजस्थान वालों को जम्मू-कश्मीर से क्या लेना-देना। खड़गे जी, इतिहास उठाकर देख लीजिए, जब भी देश में किसी सीमा पर हमला हुआ तो राजस्थान जवानों ने शहादत दी है। 370 हटना चाहिए था या नहीं? राहुल बाबा ने कहा था कि अनुच्छेद 370 हटेगा तो खून की नदियां बह जाएंगी। जब 5 अगस्त 2019 को मोदी जी ने 370 को समाप्त किया तो कंकड़ भी नहीं फेंका गया।

05:48 PM19 अप्रैल 2024

पिछली सरकारों ने सिंचाई के लिए काम नहीं किया- वर्धा में मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024