राहुल गांधी आज केरल के कन्नूर में रैली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और UDF देश की विविधता को स्वीकार करते हैं। हम विभिन्न भाषाओं, अनगिनत परंपराओं, अलग-अलग इतिहासों और सबकी अलग-अलग अभिव्यक्तियों को स्वीकार करते हैं।
भाजपा देश में एक इतिहास, एक राष्ट्र और एक भाषा को थोपना चाहती है। उदाहरण के लिए, अगर आप केरल से मलयालम को हटा दें, तो एक मां अपने बच्चे को इस महान भूमि का इतिहास कैसे समझाएगी? हम इसी की रक्षा कर रहे हैं।
देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार यहां पढ़ें…
लाइव अपडेट्स
अरुणाचल प्रदेश के तवांग के लिए मतदान टीमें रवाना
अजित पवार की पत्नी ने बारामती से नॉमिनेशन फाइल किया
केरल के कन्नूर बोले राहुल गांधी- कोरोना के समय जब लोग मर रहे थे, पीएम थाली बजवा रहे थे
कन्नूर की रैली में राहुल ने कहा कि- कोविड के समय लाखों लोग अस्पतालों में मर रहे थे। ऑक्सीजन नहीं थी, वेंटिलेटर नहीं थे। प्रधानमंत्री कह रहे थे कि थाली बजाओ। अब भी लोग मर रहे हैं। मैं मणिपुर गया और दोनों समुदायों (कुकी और मैतेई) से मिला। वे एक दूसरे से बात नहीं कर रहे। वहां सरकार कह रही है कि हमने नियंत्रण खो दिया है। हमें नहीं पता क्या करना है।प्रधानमंत्री देश के एक राज्य (त्रिपुरा) का एक दौरा तक नहीं करते। क्या वे वहां जाकर लोगों से बात नहीं कर सकते थे?
असम में जेपी नड्डा बोले- 10 साल में जितनी बार पीएम नॉर्थ-ईस्ट आए, उतने सारे पीएम मिलकर भी नहीं आए
पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर कल चुनाव, जलपाईगुड़ी में तैयारियां जारी
सुप्रिया सुले ने बारामती से नामांकन दाखिल किया; भाई अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से होगा मुकाबला
