Headlines

गुजरात में सड़क हादसे में 10 की मौत:अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर ऑयल टैंकर के पीछे जा घुसी कार

अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर नडियाद के पास बुधवार दोपहर को भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब ऑयल टैंकर के पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ओवरटेक के दौरान टैंकर में जा घुसी।

वडोदरा से अहमदाबाद जा रही कार
मिली जानकारी के मुताबिक, कार में सवार 10 लोगों में से 8 की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो लोगों ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया। कार वडोदरा से अहमदाबाद जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही 108 की दो एंबुलेंस और एक्सप्रेस हाईवे गश्ती दल भी राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गया था। हादसे के चलते एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया था।

मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी
पुलिस ने पंचनामा कर मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिए हैं। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस कार में मिले सामान और दस्तावेजों की जांच कर रही है। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को मोबाइल फोन लॉक हैं। कार अहमदाबाद पासिंग की है और इसका नंबर GJ27 EC 2578 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024