Headlines

आंध्र प्रदेश के CM जगन रेड्डी पर विजयवाड़ा में हमला:माथे पर चोट लगी; रोड शो के दौरान शख्स ने फूलों के साथ पत्थर फेंके

CM जगन मोहन रेड्डी शनिवार रात विजयवाड़ा में रोड शो कर रहे थे। इस दौरान उन पर हमला हुआ।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार रात को पत्थर से हमला हुआ। इसमें जगन मोहन घायल हो गए। उनके माथे पर चोट लगी है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, जगन मोहन ने विजयवाड़ा में मेमंता सिद्धम (हम सब तैयार हैं) बस यात्रा निकाली थी। वे बस के ऊपर से लोगों का अभिवादन कर रहे थे। इसी दौरान उन पर फूलों के साथ पत्थर फेंका गया।

जगन रेड्डी पर हुए हमले को इन 6 फोटोज के जरिए समझिए…

आंध्र प्रदेश के CM जगन मोहन रेड्डी शनिवार को विजयवाड़ा में बस यात्रा निकाल रहे थे।
यात्रा के दौरान फूल के साथ किसी ने पत्थर फेंक दिया। जिससे जगन रेड्डी घायल हो गए।
पत्थर लगते ही सुरक्षा गाड्रर्स की मदद से रेड्डी नीचे उतर कर आए।
रेड्डी के माथे पर दाईं तरफ पत्थर लगने से छोटा का कट लग गया।
डॉक्टर ने बस के अंदर जगन रेड्डी का प्राथमिक उपचार किया।
माथे पर कट लगने के बाद डॉक्टर ने जगन रेड्डी ने बैंडेज बांधा।

पार्टी ने TDP पर हमले का आरोप लगाया
YSRCP ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने सीएम पर पत्थर फेंका, जिससे उनकी बाईं आंख के ऊपर चोट लग गई। CM को प्राथमिक उपचार के लिए बस में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद CM रेड्डी ने अपनी बस यात्रा फिर से शुरू की।

पार्टी ने CM पर हमले को लेकर तेलुगु देशम पार्टी (TDP) को जिम्मेदार ठहराया। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने गुंडों से हमारे CM पर हमला करवाया। TDP के लोग सीएम रेड्डी की यात्रा की लोकप्रियता को सहन नहीं कर सके। राज्य की जनता 13 मई को इसका जवाब देगी।

आंध्र प्रदेश में 13 मई को लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव

आंध्र प्रदेश में 13 मई को लोकसभा की 25 और विधानसभा की 175 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। 4 जून को नतीजे आएंगे। राज्य में पिछले 5 साल से जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में YSRCP की सरकार है। विपक्ष की भूमिका में TDP है, जिसका नेतृत्व चंद्रबाबू नायडू कर रहे हैं। वे तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

आंध्र प्रदेश में TDP, भाजपा और जन सेना पार्टी (JSP) मिलकर चुनाव लड़ेंगी। जन सेना पार्टी 175 सीटों में से 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा 10 सीटों, जबकि TDP 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024