Headlines

लोकसभा चुनाव-2024:राहुल बोले- भाजपा के मेनिफेस्टो से महंगाई-बेरोजगारी गायब, खड़गे ने कहा- मोदी ने 10 साल में कोई काम नहीं किया

राहुल गांधी ने कहा- I.N.D.I.A. 30 लाख पदों पर भर्ती और हर शिक्षित युवा को 1 लाख की पक्की नौकरी। भाजपा के मेनिफेस्टो में बेरोजगारी का जिक्र ही नहीं। (फाइल)

भाजपा के मेनिफेस्टो जारी होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इनके संकल्प पत्र में दो शब्द गायब हैं – महंगाई और बेरोज़गारी। लोगों के जीवन से जुड़े सबसे अहम मुद्दों पर भाजपा चर्चा तक नहीं करना चाहती। युवा इस बार मोदी के झांसे में नहीं आने वाला है। अब वो कांग्रेस का हाथ मजबूत कर देश में रोजगार क्रांति लाएगा।

उधर, भाजपा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- अपने कार्यकाल में PM मोदी ने कोई काम नहीं किया। युवा नौकरी के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, महंगाई के कारण खाने-पीने के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में सिर्फ बेरोजगारी और महंगाई बढ़ाई है।

पवन खेड़ा बोले- यह मेनिफेस्टो नहीं माफीनामा है
भाजपा के मेनिफेस्टो को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने माफीनामा बताया है। उन्होंने दिल्ली में प्रेस कॉन्फेंस के दौरान कहा- यमराज ने एक मशीन बनाई थी, जिसमें झूठ बोलने पर घंटी बजने लगती थी। आज सुबह से वह घंटी लगातार बज रही है। हैरानी में यमराज ने चित्रगुप्त से पूछा- ये घंटी क्यों बज रही है? चित्रगुप्त ने कहा- महाराज, आज मोदी जी का संकल्प पत्र जारी होने वाला है।

उन्होंने कहा- भाजपा ने 2014 में वादा किया था कि ये लोग काला धन वापस लाएंगे, लेकिन ये लोग इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम ले आए, जिसमें भ्रष्टाचार हुआ। भाजपा ने कहा था कि नार्थ ईस्ट में कानून व्यवस्था मजबूत करेंगे, लेकिन आज मणिपुर में हिंसा जारी है। इस पर PM मोदी चुप्पी साधे हुए हैं।

भाजपा के घोषणा पत्र में UCC का वादा: 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज, गरीबों को 3 करोड़ घर

देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार यहां पढ़ें…

लाइव अपडेट्स

45 मिनट पहले

सपा ने 7 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, भाजपा के जगदंबिका पाल के खिलाफ भीष्म शंकर तिवारी को टिकट

सपा की 7वीं लिस्ट आ गई है। इसमें 7 सीटों के नाम का ऐलान किया है। डुमरियागंज से भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल के सामने भीष्म शंकर तिवारी को टिकट दिया है, जबकि मछलीशहर से बीपी सरोज के सामने पूर्व सांसद तूफानी सरोज की बेटी प्रिया सरोज को मैदान में उतारा है।

फूलपुर से प्रवीण पटेल के सामने अमरनाथ मौर्य को टिकट दिया है। जबकि ​​​​​श्रावस्ती से राम शिरोमणि वर्मा, संतकबीरनगर से लक्ष्मीकांत निषाद और सलेमपुर से रामाशंकर राजभर को टिकट दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

पूरी खबर पढ़ें…

01:01 PM14 अप्रैल 2024

भाजपा के संकल्प पत्र को आतिशी ने जुमला पत्र बताया

भाजपा के संकल्प पत्र पर AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा- आज भाजपा ने घोषणापत्र नहीं बल्कि जुमला पत्र पूरे देश को दिया है। क्योंकि 10 साल सरकार चलाने के बाद भी वे अपने एक भी वादे को पूरा नहीं कर पाए।

25% युवा बेरोजगार हैं। महंगाई अपनी चरम सीमा पर है।आज एक आम परिवार के लिए घर चलाना लगभग असंभव हो गया है, जितना खर्चा पूरे देश में आयुष्मान भारत योजना पर हुआ है वो दिल्ली के स्वास्थ्य बजट से भी कम है।

इसी ‘जुमला पत्र’ में कहा गया था कि किसानों की आय दोगुना करेंगे। आज वो वादा गायब हो गया। इस घोषणापत्र में MSP कानून की बात तक नहीं की गई है।

12:59 PM14 अप्रैल 2024

तेजस्वी बोले- भाजपा के घोषणापत्र में युवाओं के लिए कोई जिक्र नहीं

भाजपा के संकल्प पत्र पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा- 60% देश के युवा हैं जिनके बारे में कोई जिक्र नहीं है। कितनी नौकरी देंगे नहीं देंगे इसकी चर्चा नहीं है। बिहार के साथ-साथ जितने गरीब प्रदेश हैं, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए कुछ नहीं है केवल इधर-उधर की बातें हैं।

बिहार की जनता के लिए उस घोषणापत्र में क्या है? महंगाई और गरीबी को कैसे खत्म करेंगे, इसका भी कोई जिक्र नहीं है। भाजपा के लोगों ने 10 सालों में क्या-क्या नहीं कहा लेकिन क्या-क्या किया है ये सबको पता है। फूड सिक्योरिटी बिल कांग्रेस के जमाने से है, वे(भाजपा) अलग से क्या कर रहे हैं?

12:56 PM14 अप्रैल 2024

राहुल गांधी के अग्निवीर योजना समाप्त करने वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- उनको जनता मौका ही नहीं देगी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अग्निवीर योजना समाप्त करने वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा बिहार के बेगुससराय में कहा- उनको जनता मौका ही नहीं देगी। अग्निवीर योजना आज युवाओं के लिए रोजगार का एक विशेष अवसर है।

बीजेपी संकल्प पत्र पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- राम मंदिर तो बन गया है अब हम विकास और विरासत को मजबूत करेंगे और विकसित करेंगे।

11:57 AM14 अप्रैल 2024

गुजरात के लिए भाजपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, PM मोदी और CM योगी समेत 40 नेताओं के नाम

गुजरात की 26 लोकसभा सीटों के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट शनिवार शाम को जारी की। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम है। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर के अलावा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का नाम भी सूची में शामिल हैं।

गुजरात की सभी सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होनी है। इसके लिए नॉमिनेशन प्रोसेस 12 अप्रैल से शुरू हो चुका है। नाम वापसी की आखिरी तारीख 22 अप्रैल है। नतीजे 4 जून को आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024