Headlines

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग:बाइक सवारों ने 4 राउंड फायरिंग की, दीवारों पर मिले निशान; CCTV फुटेज मिले

सलमान खान के घर के 

घटना के बाद सलमान के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच करने पहुंच गई है।

सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने रविवार सुबह 5 बजे फायरिंग की गई। 2 बाइक सवारों ने 4 राउंड फायर किए। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे।

इस घटना के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर बात की। शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी बात करते हुए सलमान की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए कहा है।

सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खान को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की
घटना के बाद मौके पर पहुंची मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने हमलावरों की पहचान करने के लिए आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले। पुलिस के हाथ एक CCTV फुटेज भी लगा है जिसमें आरोपी चेहरा ढके हुए नजर आ रहा है।

ये वो CCTV फुटेज है, जिससे पता चला है कि इस घटना को दो लोगों ने अंजाम दिया है।
फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की एक टीम भी घटनास्थल पर जांच करने पहुंची।
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर गोलियों के निशान पर मार्क भी लगाया है।
सलमान की बालकनी के आस-पास जांच करते फोरेंसिक टीम के मेंबर्स।
मौके से पुलिस बुलेट शेल्स उठाते हुए फोरेंसिक टीम के मेंबर्स।

बालकनी पर मिले गोली के निशान
इस घटना पर मुंबई के पुलिस उपायुक्त राज तिलक रोशन ने कहा, ‘इस मामले को मुंबई पुलिस ने रजिस्टर्ड कर लिया है। इसकी तहकीकात क्राइम यूनिट कर रही है।’

बालकनी पर फोरेंसिक टीम को गोली के निशान मिले है। अब तक सलमान के घर पर दो गोली के निशान मिले हैं। एक बाहरी दीवार पर और दूसरा बालकनी के दीवार पर। इस मामले में मुंबई पुलिस ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के 4 वॉचमैन के बयान दर्ज किए हैं, जो घटना के समय वहां मौजूद थे।

मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर क्राइम सलमान के घर पहुंचे। लोकल जोन के डीसीपी पहले से सलमान के घर मौजूद है। ATS की टीम भी मौके पर पहुंची है।

ग्राउंड फ्लोर पर अकेले रहते हैं सलमान
सलमान बीते 40 साल से अपने परिवार के साथ इसी घर में रह रहे हैं। अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर सलमान का घर है। वो यहां 1BHK L शेप अपार्टमेंट में अकेले रहते हैं। वहीं उनके पैरेंट्स 8 मंजिला गैलेक्सी अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं।

पिता सलीम खान, भाई अरबाज-सोहेल और बहन अलवीरा के साथ सलमान।

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बोलीं- ऐसी घटना गृह मंत्रालय की नाकामी का सबूत है
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने भी इस घटना पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा, ‘सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता का विषय है। सलमान खान को लगातार धमकियां मिलती रही हैं, इसके बावजूद इस तरह की घटना होना राज्य के गृह मंत्रालय की नाकामी का सबूत है।’

मार्च 2023 में लॉरेंस बिश्नोई ने दी थी सलमान को धमकी
मार्च 2023 में लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है।

NIA ने कहा था कि खान उन 10 लोगों की लिस्ट में टॉप पर हैं, जिन्हें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने मारने की धमकी दी थी। 1998 के काले हिरण के शिकार घटना से बिश्नोई समुदाय नाराज है, जिसका हवाला देते हुए लॉरेंस ने एक TV इंटरव्यू में उन्हें मारने की धमकी दी थी।

धमकी के बाद मिली Y+ सिक्योरिटी, 11 जवान साथ रहते हैं
सलमान के साथ पहले महाराष्ट्र पुलिस के जवान रहते थे, लेकिन धमकी मिलने के बाद उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। इस सुरक्षा घेरे में सलमान के साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं। सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।

सुरक्षा घेरे में सलमान के साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं।

इससे पहले कब-कब मिली धमकी

  • जून 2022 में मॉर्निंग वॉक पर निकले सलमान के पिता सलीम खान जब घर लौटे तब उन्हें एक अज्ञात पत्र मिला था, जिसमें उन्हें और सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पत्र में लिखा था- ‘तेरा मूसेवाला जैसा हाल बना देंगे सलमान खान।’ इसके बाद सलीम खान ने अपने सुरक्षाकर्मी की मदद से पुलिस से संपर्क किया और बांद्रा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया।
  • पिछले साल मुंबई पुलिस ने फोन कर सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाले को हिरासत में लिया था। धमकी देने वाला 16 साल का एक नाबालिक था। उसने मुंबई पुलिस को एक कॉल के जरिए धमकी देते हुए अपना नाम रॉकी भाई बताया था। कहा कि वो राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है और 30 अप्रैल को सलमान को मार देगा।
  • पिछले साल ही जोधपुर के रहने वाले धाकड़राम ने सलमान के ऑफिशियल मेल पर 3 ई-मेल किए थे। इसमें लिखा था कि सलमान खान अगला नंबर तेरा है, तू जोधपुर आते ही सिद्धू मूसेवाला की तरह मारा जाएगा।
  • जनवरी 2024 में सलमान खान के फार्म हाउस में 2 अनजान लोगों ने फेंसिंग के तार तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की थी। पुलिस ने जब पकड़ा तो दोनों ने खुद को सलमान का फैन बताया। उनके पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए थे। इस वजह से दोनों पर FIR भी दर्ज की गई है। सलमान खान लॉरेंस गैंग के निशाने पर हैं।

अगले साल ईद पर रिलीज होगी ‘सिकंदर’
सलमान खान ने हाल ही में ईद के मौके पर अपनी अगली फिल्म ‘सिकंदर’ की अनाउंसमेंट की थी। इस फिल्म को साउथ के मशहूर डायरेक्टर ए. आर. मुरुगदास डायरेक्ट करेंगे, जो इससे पहले ‘गजनी’, ‘हॉलीडे’ और ‘अकीरा’ जैसी हिंदी फिल्में डायरेक्टर कर चुके हैं। वहीं साजिद नाडियाडवाला इसके प्रोड्यूसर होंगे। प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ सलमान ‘जुड़वा’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘किक’ समेत कई हिट फिल्में दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024