छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के CSPDCL ट्रांसफॉर्मर गोदाम में भीषण आग लग गई है। दूर-दूर तक आसमान में धुएं का गुबार दिख रहा है। पुलिस ने 3 किलोमीटर के दायरे को खाली कराते हुए रास्ता ब्लॉक कर दिया है। इसके अलावा आसपास के घरों को भी खाली कराया जा रहा है।
शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका है इसके बाद ट्रांसफॉर्मर पटाखे की तरह फटने लगे। ये ट्रांसफॉर्मर गोदाम गुढ़ियारी थाना के कोटा इलाके में है। आग करीब 4 घंटे से लगी है। फिलहाल सिर्फ एक हिस्से पर काबू पाया गया है।
हाइलाइट्स
- पुलिस ने घर खाली करने की अपील की तो महिला भावुक होकर रोने लगी
- पटाखों की तरह ट्रांसफॉर्मर के फटने की आवाज आ रही है
- कलेक्टर ने कहा- आसपास के जिलों से भी फायर ब्रिगेड बुलाई गई
लाइव अपडेट्स
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और सांसद सुनील सोनी पहुंचे
150 परिवारों के लिए किया गया भंडारा
रायपुर पश्चिम विधानसभा के स्थानीय विधायक राजेश मूणत ने कहा कि
इस घटना से किसी भी व्यक्ति को हानि नहीं हुई है। बड़ी मात्रा में ट्रांसफॉर्मर जले हैं। हम रामनगर और आसपास के अन्य इलाकों में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए करीब 150 परिवारों के लिए भंडारा करवा रहे हैं। इसके अलावा हम शासन से जिन्हें भी आर्थिक नुकसान हुआ है उनके लिए मुआवजे देने का भी निवेदन करेंगे।

आगे नहीं बढ़ पा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
जमीन में हजारों ट्रांसफॉर्मर रखे होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां गोदाम के दरवाजे पर ही रुक गई हैं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दूसरे हिस्से तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके चलते गोदाम के अंदर आग कितनी दूरी तक फैली हुई है यह भी साफ नहीं हो पा रहा है।
बस्ती वाले हिस्से में अब भी भीषण आग
गोदाम के एक हिस्से में तो आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन दूसरे हिस्से में अब भी तेज आग लगी हुई है। ये वही हिस्सा है जिसके पीछे कोटा इलाके की घनी बस्तियां हैं।
रायपुर में आग का ड्रोन वीडियो
एक हिस्से में आग पर काबू पाया गया
फायर ब्रिगेड ने गोदाम के एक हिस्से में आग पर काबू पा लिया है। इसी हिस्से से अब फायर कंट्रोल टीम अंदर घुसकर आगे की आग को काबू पाने की कोशिश कर रही है।
गोदाम के सब स्टेशन की तरफ से संवाददाता सिद्धार्थ श्रीवासन की रिपोर्ट
गोदाम में रखे ट्रांसफॉर्मर जलने से करोड़ों के नुकसान की आशंका
करीब साढ़े 3 एकड़ में फैला है गोदाम
बताया जा रहा है कि बिजली विभाग का यह ट्रांसफॉर्मर गोदाम करीब साढ़े 3 एकड़ में फैला है। यहां बिजली के कई उपकरण रखे हुए हैं। आग करीब 80 फीसदी इलाके में फैल गई है।
जहां आग लगी उस गोदाम के पास की छत से रिपोर्टिंग
सब स्टेशन के पास से LIVE रिपोर्टिंग
फायर ब्रिगेड की टीम सब स्टेशन के पास पहुंची आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। आग काफी तेजी से फैलती जा रही है। एयरपोर्ट और बीएसपी से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुुलाया गया है।
