Headlines

दिल्ली शराब घोटाला केस में CBI को तिहाड़ में बंद के. कविता से पूछताछ की इजाजत मिली

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाला केस में CBI को BRS नेता के. कविता से तिहाड़ जेल में पूछताछ करने की इजाजत दे दी है। जांच एजेंसी ने कविता से ​​​​​बुच्ची बाबू के फोन से मिले वॉट्सऐप चैट और एक जमीन सौदे के दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ करने की इजाजत मांगी थी। स्पेशल जस्टिस कावेरी बावेजा ने CBI की याचिका स्वीकार कर ली। कोर्ट ने अधिकारियों को अगले हफ्ते किसी भी दिन पूछताछ के लिए तिहाड़ जाने को कहा है।

ED ने कविता को 15 मार्च को गिरफ्तार किया था। वह 23 मार्च तक ED की हिरासत में थीं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 26 मार्च को उन्हें 9 अप्रैल तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा था।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट केस: NIA ने BJP कार्यकर्ता को हिरासत में लिया, संदिग्धों से कनेक्शन का आरोप

NIA ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट केस में BJP कार्यकर्ता साई प्रसाद को शुक्रवार (5 अप्रैल) को हिरासत में लिया। NIA का कहना है कि साई का कैफे ब्लास्ट के संदिग्धों से कनेक्शन है। बीती 1 मार्च को बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट हुआ था। इस धमाके में 9 लोग घायल हो गए थे। कैफे में टाइमर का उपयोग करके आईईडी बम धमाका किया गया था।

बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा- संजय सिंह आरोपी हैं, उन्हें सिर्फ जमानत मिली, बरी नहीं हुए

बीजेपी नेता गौरव भाटिया का ने शुक्रवार (5 अप्रैल) को कहा, ” शराब नीति मामले में संजय सिंह आरोपी हैं। वे एक नई काली परंपरा शुरू कर रहे हैं। उन्हें न तो बरी किया गया है, न ही कोर्ट ने उन्हें बरी किया है। उन्हें सिर्फ जमानत दी गई है। वह अब भी अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया की तरफ आरोपी हैं।”

मुकेश सहनी I.N.D.I.A में शामिल, आरजेडी कोटे से 3 सीटें मिलीं

मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) शुक्रवार (5 अप्रैल) को I.N.D.I.A में शामिल हो गई। RJD ने अपने कोटे से VIP को लोकसभा चुनाव में तीन सीट देने का ऐलान किया है। RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी अपने 26 सीटों के कोटे में से मुकेश सहनी की पार्टी को तीन सीटें देगी। ये सीटें गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी हैं।

मुकेश सहनी ने कहा है कि हम लालू प्रसाद यादव की विचारधारा में विश्वास करने वाले लोग हैं। बीजेपी ने आपके नेताओं को तोड़ने की कोशिश की और हमारी पार्टी को खत्म करने की कोशिश की है।

AAP की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड को नोटिस जारी किया

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) को नोटिस जारी किया है। इसमें दिल्ली के प्रधान सचिव (वित्त) को कहा गया है कि पीने योग्य पानी की आपूर्ति करने वाली कंपनी को उसका भुगतान किया जाए। AAP सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है कि पानी की आपूर्ती करने वाले संस्था का भुगतान नहीं किया गया है। इस मामले में अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।

अलीगढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा का टेंट गिरा, दो लोग गंभीर घायल

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की शुक्रवार (5 अप्रैल) को अलीगढ़ में जनसभा होनी है। उनकी सभा के पहले यहां लगा टेंट गिर गया है। इस हादसे में दो लोग गंभीर घायल हुए हैं। कुछ लोगों की चोट भी आई हैं। टेंट गिरने के बाद सभा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024