हरियाणा में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की ने मथुरा सांसद हेमा मालिनी पर अभद्र टिप्पणी की। लखनऊ में भाजपा नेता अपर्णा यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,”महिलाओं के अपमान की कांग्रेस नेताओं की पुरानी आदत है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का हेमा मालिनी पर बयान अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है। हेमा मालिनी पर बयान को लेकर चुनाव आयोग को दखल देना चाहिए। ऐसे बयान कांग्रेस नेताओं की सोच बताते हैं। उनके कई नेता विवादों में रहे हैं। महिला का अपमान करने वाला दुर्याेधन भी नहीं बचा।”
दरअसल, रणदीप सुरजेवाला पहली अप्रैल को हरियाणा के कुरुक्षेत्र के कैथल स्थित एक गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि हम विधायक क्यों बनाते हैं? ताकि वे हमारी आवाज उठा सकें। क्या कोई हेमा मालिनी तो है.. इसके बाद उन्होंने अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया।
वहीं, गुरुवार को मथुरा में 2 बार की सांसद हेमा मालिनी ने नामांकन कराया। उनके साथ स्वतंत्र देव सिंह मौजूद थे। CM योगी आदित्यनाथ मथुरा में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने मथुरा लोकसभा सीट पर मुकेश धनगर को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
यूपी के आम चुनाव की दिनभर की हलचल को यहां पढ़ सकते हैं…
लाइव अपडेट्स
सुनिए मथुरा में नामांकन दाखिले के बाद कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर ने क्या कहा…
कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश ने कहा-मैं राहुल और प्रियंका का सिपाही हूं। ये भाजपा वाले कांग्रेस सरकार में यमुना की दुर्दशा पर प्रदर्शन करते रहते थे। अब अपनी सरकार में यमुना के उद्धार करने की सोच भी नहीं रहे हैं।
मथुरा से रिपोर्टर पवन गौतम मथुरा के सियासी हाल बता रहे हैं…
जयंत की सपा पर टिप्पणी-विपक्ष में किस्मत वालों को कुछ घंटों के लिए टिकट मिलता है
