Headlines

ममता बोलीं- बंगाल का मतलब केवल तृणमूल कांग्रेस:भाजपा 400 पार का नारा दे रही, पहले 200 सीटें जीतकर दिखाएं

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि बंगाल का मतलब सिर्फ तृणमूल कांग्रेस (TMC) हैं। भाजपा लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा दे रही है। मेरा चैलेंज है कि वे पहले 200 सीटों का आंकड़ा पार करके दिखाए।

बंगाल सीएम ने कहा- 2021 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 200 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया था, लेकिन उन्हें 77 पर रुकना पड़ा। भाजपा बंगाल में फिर बुरी तरह हारेगी। वे कह रहे कि उन्हें 400 सीटें मिलेंगी। ऐसा है तो ED-CBI का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है?

ममता ने कृष्णानगर में अपनी पहली चुनावी रैली में ये बातें कहीं। वे TMC उम्मीदवार महुआ मोइत्रा का प्रचार करने पहुंची थी। उन्होंने कहा- क्या आप लोगों ने देखा कि महुआ के साथ क्या हुआ? सिर्फ इसलिए कि वह संसद में बोलती हैं। आपको महुआ के साथ बंगाल की सभी 42 सीटों पर हमें जिताना है।

ममता बोलीं- कांग्रेस को वोट देना मतलब भाजपा को वोट देना
ममता ने चुनावी रैली में कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा- बंगाल में कोई I.N.D.I गठबंधन नहीं है। सीपीआई(एम) और कांग्रेस भाजपा के लिए काम कर रही हैं। उन्हें वोट देने का मतलब भाजपा को वोट देना है।

बंगाल सीएम ने आगे कहा कि वह राज्य में सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (CAA) लागू नहीं होने देंगी। उन्होंने कहा- CAA वैध नागरिकों को विदेशी बनाने का एक जाल है। हम बंगाल में न तो CAA और न ही NRC लागू करने की मंजूरी देंगे।

कृष्णानगर में महुआ और भाजपा की अमृता रॉय ​​​​​​​में मुकाबला
TMC ने कृष्णानगर लोकसभा सीट से महुआ मोइत्रा को दूसरी बार मैदान में उतारा है। महुआ 2019 में यहीं से ​​​​​​​जीती थीं। हालांकि, कैश-फॉर-क्वेरी मामले में 8 दिसंबर 2023 को उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। महुआ को पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में दोषी पाया गया।​​​​​​​

भाजपा ने महुआ के खिलाफ अमृता रॉय ​​​​​​​को चुनावी मैदान में उतारा है। अमृता कृष्णानगर राज परिवार से संबंध रखती हैं। वे सौमिष चंद्र रॉय की पत्नी हैं। सौमिष चंद्र कृष्णानगर की राजबाड़ी के 39वें वंशज हैं। इस परिवार का आज भी कृष्णानगर इलाके में काफी सम्मान है। ​​​​​​​

ये खबरें भी पढ़ें…

TMC ने 42 लोकसभा कैंडिडेट्स की घोषणा की:क्रिकेटर यूसुफ पठान, शत्रुघ्न सिन्हा और कीर्ति आजाद के नाम

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी। पार्टी ने बहरामपुर सीट से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ क्रिकेटर यूसुफ पठान को उतारा है। इसके अलावा आसनसोल से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और दुर्गापुर से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद का नाम शामिल है। पूरी खबर पढ़ें…

ममता बोलीं- कांग्रेस 40 सीट भी नहीं जीत पाएगी:पता नहीं उसे इतना घमंड क्यों है, अगर हिम्मत है तो BJP को बनारस में हराए​​​​​​

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2 फरवरी को ​​​​​​​मुर्शिदाबाद में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस पार्टी को इतना अहंकार किस बात का है। मुझे नहीं लगता कि वो 300 में से 40 सीट भी जीत पाएगी।’ ममता ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले जहां-जहां जीतती थी, अब वहां भी हारती जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024