Headlines

पुलिस और चुनाव अधिकारियों ने तेलंगाना के पूर्व सीएम KCR की बस की जांच की, किसानों से मिलने सूर्यापेट जा रहे थे

चुनाव ड्यूटी के हिस्से के रूप में चुनाव अधिकारियों ने रविवार को उस बस की तलाशी ली, जिसमें तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और बीआरएस सुप्रीमो के.चंद्रशेखर राव थे। वे सूर्यापेट जा रहे थे। तेलंगाना में लोकसभा चुनाव के लिए 13 मई को वोटिंग होगी। जिसके लिए राज्य में आचार संहिता (एमसीसी) लागू है।

आज की अन्य प्रमुख खबरें…

पुरी के जगन्नाथ मंदिर से ब्रिटिश नागरिक हिरासत में लिया गया, पुलिसकर्मियों पर हमले का आरोप

ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर से रविवार को एक ब्रिटिश नागरिक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि मंदिर में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक के बावजूद ब्रिटिश नागरिक अंदर चला गया था। मंदिर के अंदर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने हमला कर दिया। पुरी के एसपी पिनाक मिश्रा ने कहा कि ब्रिटिश नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसकी पहचान दक्षिण लंदन के वैंड्सवर्थ के थॉमस क्रेग शेल्डन के रूप में हुई है।

इस घटना से 8 दिन पहले 23 मार्च को पोलैंड की एक महिला को मंदिर में अवैध रूप से एंट्री के आरोप में हिरासत में लिया गया था। हालांकि, बाद में उसे छोड़ दिया गया था। इससे पहले 3 मार्च को कुछ बांग्लादेशी नागरिकों को मंदिर में प्रवेश करते समय पकड़ा गया था। बाद में उन्हें भी रिहा कर दिया गया था।

भाजपा की नौवीं लिस्ट जारी, इसमें केवल एक नाम; भीलवाड़ा से दामोदर अग्रवाल को टिकट दिया

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने नौवीं लिस्ट रविवार को जारी कर दी। इसमें केवल एक ही नाम शामिल है। BJP ने राजस्थान की भीलवाड़ा सीट पर प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है। मौजूदा सांसद सुभाष बहेड़िया का टिकट काट दिया है। भाजपा ने राजस्थान की 25 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024