Headlines

जम्मू में 300 फीट गहरी खाई में गिरी टैक्सी:10 की मौत; रामबन के बैटरी चश्मा इलाके में हुआ हादसा

जम्मू के रामबन में गुरुवार देर रात एक टैक्सी 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। हादसा देर रात सवा एक बजे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 44 पर रामबन के बैटरी चश्मा इलाके में हुआ। रेस्क्यू टीम के मुताबिक टैक्सी श्रीनगर से जम्मू जा रही थी। रास्ते में भारी बारिश के चलते फिसलकर खाई में गिर

अब तक 10 यात्रियों के शव खाई में से निकाल लिए गए हैं। मरने वालों में जम्मू के अंब घ्रोथा के बलवान सिंह (47) और बिहार के पश्चिमी चंपारण के विपिन मुखिया भैरगंग शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामबन में हुए सड़क हादसे पर दु:ख जताया। है। मृतकों के परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।

हादसे की तस्वीरें…

रेस्क्यू टीमें शुक्रवार सुबह से खाई में शवों की तलाश कर रही हैं।
शवों की पहचान उनके पास मिले आईडेंटिटी कार्ड से की जा रही है।
अधिकारियों के मुताबिक हादसे में मरने वाले ज्यादातर मजदूर थे
शुक्रवार सुबह से ही रेस्क्यू टीमें शवों को बाहर निकालने में लग गई थीं।

केंद्रीय मंत्री बोले- मरने वालों के साथ मेरी संवेदनाएं
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने X पर पोस्ट के जरिए हादसे के बारे में लिखा है। जितेंद्र ने कहा- सड़क दुर्घटना के बारे में जानने के बाद डीसी रामबन, बसीर-उल-हक से बात की, जिसमें बैटरी चश्मा के पास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक यात्री टैक्सी गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई। पुलिस, एसडीआरएफ और क्यूआरटी मौके पर पहुंच गई है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024