इंडियन प्रीमियर लीग-2024 का 8वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जा रहा है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
हैदराबाद ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 173 रन बना लिए हैं। ऐडन मार्करम और हेनरिक क्लासन क्रीज पर हैं।
अभिषेक शर्मा 23 बॉल पर 63 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें पीयूष चावला ने नमन धीर के हाथों कैच कराया।इससे पहले, ट्रेविस हेड (24 बॉल पर 62 रन) और मयंक अग्रवाल (11 रन) आउट हुए।
अभिषेक शर्मा ने 16 बॉल में हाफ सेंचुरी पूरी की। शर्मा ने हैदराबाद से सबसे तेज अर्धशतक जमाया। इससे आधे घंटे पहले ट्रेविड हेड ने 18 बॉल में अर्धशतक जमाकर यह रिकॉर्ड बनाया था।
लाइव अपडेट्स
अभिषेक शर्मा का 16 बॉल में अर्धशतक, हेड का रिकॉर्ड आधे घंटे में तोड़ा
अभिषेक शर्मा ने 16 बॉल में अर्धशतक बना लिया है। वे हैदराबाद की ओर से सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बैटर है। अभिषेक ने ट्रेविस हेड के 18 बॉल के रिकॉर्ड को तोड़ा है, जो हेड ने आधे घंटे पहले बनाया था। 10 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 148/2 रहा।
हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा, हेड 24 बॉल पर 62 रन बनाकर आउट
8वें ओवर में हैदराबाद ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। जेराल्ड कूट्जी के ओवर की 5वीं बॉल पर हेड नमन धीर को कैच थमा बैठे। उनकी जगह आए ऐडन मार्करम ने पहली बॉल पर चौका जमाया। इस चौके साथ 8 ओवर में हैदराबाद का स्कोर 117/2 पहुंच गया।
हैदराबाद का स्कोर 100 पार, हेड-शर्मा की आतिशी पारियां जारी
हैदराबाद ने 7 ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर दिया है। अभिषेक शर्मा ने 7वां ओवर डालने आए पीयूष चावला के ओवर में तीन छक्के जमाए। इस ओवर में 21 रन बने। इस ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 102/1 रहा।
रिकार्ड : हेड ने 18 बॉल में अर्धशतक जमाया, हैदराबाद से सबसे तेज
ट्रेविड हेड ने हैदराबाद की ओर से सबसे तेज अर्धशतक बना दिया है। उन्होंने 18 बॉल में हाफ सेंचुरी पूरी की। हेड ने 9 चौके और 3 छक्के जमा चुके हैं। पावरप्ले में SRH का स्कोर 81/1 रहा।
मयंक अग्रवाल 11 रन बनाकर आउट, हैदराबाद 50 रन पार
मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने चौथे ओवर की पहली बॉल पर विकेट हासिल किया। उन्होंने मयंक अग्रवाल को टिम डेविड के हाथों कैच कराया। अग्रवाल 11 रन बनाकर आउट हुए। इसी ओवर में मुंबई का स्कोर 50 रन पार हो गया। इस ओवर के बाद SRH का स्कोर 58/1 रहा।
हेड की विस्फोटक पारी, मफाका को लगातार दो छक्के और दो चौके जमाए
दूसरे ओवर में जीवनदान मिलने के बाद ट्रेविस हेड विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं। वे 10 बॉल पर 31 रन बना चुके हैं। हेड ने तीसरा ओवर लेकर आए क्वेना मफाका के ओवर में लगातार चार बाउंड्री जमाई। इनमें दो छक्के और दो चौके शामिल रहे। इस ओवर के बाद SRH का स्कोर 40/0 रहा।
टिम डेविड से हेड का कैच छूटा
दूसरा ओवर डालने आए कप्तान हार्दिक पंड्या की पहली बॉल पर ट्रेविड हेड का कैच छूटा। हेड ऑफ स्टंप की फुलर बॉल को मिडऑफ पर खेला, जहां टिम डेविड ने कैच ड्रॉप कर दिया और बॉल बाउंड्री पार हो गई। दूसरे ओवर के बाद SRH का स्कोर 18/0 रहा।
हैदराबाद ने ओपनिंग जोड़ी बदली, अभिषेक की जगह हेड आए
हैदराबाद ने IPL सीजन में अपने दूसरे ही मुकाबले में ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया है। आज मयंक अग्रवाल के साथ अभिषेक शर्मा की जगह ट्रेविस हेड उतरे हैं। पहले ओवर के बाद SRH का स्कोर 7/0 रहा।
