Headlines

पूर्णिया से RJD ने बीमा भारती को उम्मीदवार बनाया:बोलीं- 3 अप्रैल को करूंगी नॉमिनेशन, पप्पू यादव बोले- दुनिया छोड़ दूंगा, पूर्णिया नहीं छोडूंगा

बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से बीमा भारती राजद की उम्मीदवार होंगी। 3 अप्रैल को वे नॉमिनेशन दाखिल करेंगी। जदयू की बागी विधायक बीमा भारती पिछले दिनों राजद में शामिल हुई थीं। बुधवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पप्पू यादव से बात हुई है। मैंने उन्हें बस इतना ही कहा- चुनाव में बहन का साथ दें।

इधर, पूर्णिया से बीमा भारती की उम्मीदवारी पर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए नेता पप्पू यादव ने कहा कि दुनिया छोड़ दूंगा, पूर्णिया नहीं छोडूंगा। राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी का विश्वास मेरे साथ है। अब फैसला उनको करना है। लालू यादव मेरे लिए सम्मानित नेता हैं।

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बीमा भारती को दिया पार्टी का सिंबल।

मेरी लड़ाई जदयू के खिलाफ
बीमा भारती, रुपौली विधानसभा से 5 बार की विधायक हैं। हाल में ही जदयू छोड़कर वो राजद में शामिल हुई हैं। जदयू की बागी विधायक बीमा भारती ने कहा कि कल तक जदयू और सांसद संतोष कुशवाहा के साथ काम करती थी। आज चुनावी मैदान में उन्हीं लोगों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।

बीमा भारती ने कहा-पूर्णिया की जनता उनके लिए भगवान है।

राजद सुप्रीमो ने मेरे ऊपर भरोसा जताया- बीमा भारती

बीमा भारती ने कहा कि राजद सुप्रीमो ने मेरे ऊपर भरोसा जताया और महागठबंधन का प्रत्याशी बनाया है। टिकट मिलते ही महागठबंधन के घटक दलों का उन्हें पूरा साथ मिल रहा है। ऐतिहासिक वोट से लोकसभा का चुनाव जीतेंगे।

बीमा भारती ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव, राबड़ी देवी का मेरे ऊपर आशीर्वाद है। पूर्णिया की जनता मेरे लिए भगवान है। जिस तरीके से उन्होंने 5 बार रुपौली विधानसभा से विधायक का चुनाव जिताया, उसी तरह इस बार लोकसभा का चुनाव जीतेंगी।

बीमा भारती मेरे लिए परिवार की सदस्य की तरह- पप्पू

पप्पू यादव ने कहा पिछले एक साल से मैं प्रणाम पूर्णिया आशीर्वाद यात्रा के तहत घूम रहा हूं। पूर्णिया की जनता मुझे भाई-बेटा मान चुकी है। अपना आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है। जिस दिन नामांकन करूंगा, आप लोगों को जानकारी हो जाएगी। बीमा भारती मेरे लिए परिवार के सदस्य की तरह हैं। मैं कांग्रेस के विचारधारा को मजबूत बनाने के लिए लगातार पूर्णिया में घूम रहा हूं। मैं जनता के बीच हूं।

लालू प्रसाद के बीमा भारती को पूर्णिया से आरजेडी का सिंबल दिए जाने के बाद पप्पू यादव को बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल, पप्पू ने अपनी पार्टी जाप के कांग्रेस में विलय करने का निर्णय इसी शर्त पर किया था कि उन्हें पूर्णिया से कांग्रेस अपना उम्मीदवार बनाएगी।

ये भी पढ़ें…

दिल्ली से सीधे पूर्णिया पहुंचे पप्पू यादव आज पटना आएंगे:बोले- राहुल-प्रियंका का विश्वास मेरे साथ, लालू यादव मेरे लिए सम्मानित नेता

अपनी पार्टी जाप के साथ कांग्रेस में जाने के बाद कांग्रेस ने पप्पू यादव के लिए महागठबंधन में लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के सामने पूर्णिया की सीट की मांग रख दी। पप्पू भी अड़ गए। दूसरी तरफ लालू प्रसाद ने बीमा भारती को आरजेडी में शामिल कर लिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024