Headlines

चित्तौड़गढ़ में जुलूस पर पथराव, एक की मौत:पहुंना कस्बे में धारा-144 लागू, बाजार बंद; मारपीट के बाद बिगड़े हालात

चित्तौड़गढ़ में जुलूस पर पथराव, 

चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी थाना इलाके के पहुंना कस्बे में धारा-144 लगी हुई है।

चित्तौड़गढ़ के पहुंना कस्बे में धार्मिक जुलूस पर पथराव के बाद तनाव की स्थिति बन गई है। राशमी थाना क्षेत्र के पहुंना कस्बे में मंगलवार रात निकाले जा रहे चारभुजा नाथ के जुलूस पर सदर बाजार में समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए।

हालांकि डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत होना बताया है। मृतक के परिजन ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। घटना के बाद कस्बे में धारा-144 लागू कर दी गई है। समुदाय विशेष के लोगों का कहना था कि हमारे धार्मिक स्थल के सामने से जुलूस न निकाला जाए।

अपडेट्स

04:52 PM20 मार्च 2024

सर्व समाज कल करेगा प्रदर्शन 

धार्मिक जुलूस पर पथराव के विरोध में हिंदू जागरण मंच के आह्वान पर गुरुवार सुबह 10 बजे सर्व समाज और विभिन्न हिंदू संगठन कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदर्शन करेंगे। सभी संगठनों ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना में शामिल आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए।

03:31 PM20 मार्च 2024

तनाव के बाद बाजार बंद

03:30 PM20 मार्च 2024

हर दशमी पर निकाली जाती है बेवाण

पहुंना कस्बे में हर दशमी पर उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर बेवाण (जुलूस) निकाली जाती है। मंगलवार रात 7.45 बजे जुलूस बड़ा मंदिर से शुरू हुआ। जुलूस छीपा मंदिर, रावला, खटीक मोहल्ला, गणेश चौक, सदर बाजार, सुथार मोहल्ला होते हुए फिर मंदिर पहुंचना था। जुलूस जैसे ही सदर बाजार में लगभग 9 बजे विशेष समुदाय के धार्मिक स्थल के बाहर तक पहुंचा तो विशेष समुदाय के कुछ युवकों ने साउंड का हवाला देकर जुलूस निकाल रहे लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे माहौल खराब हो गया। विरोध करने पर रतन जीनगर नाम के युवक की पिटाई कर दी।

03:28 PM20 मार्च 2024

अचानक शुरू कर दिया पथराव

कुछ देर शांत रहने के बाद विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। दोनों तरफ से पथराव होने लगा। घटना में 6 लोग नवीन सोनी, रतनलाल जीनगर, देव प्रजापत, रघु शर्मा, विनोद शर्मा, राजू पंचोली घायल हो गए। सूचना मिलते ही राशमी थानाधिकारी श्यामराज मय जाब्ता पहुंचे। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। मौके पर एसपी सुधीर जोशी, गंगरार DSP रविन्द्र प्रताप सिंह पहुंचे। आसपास के थानों और मुख्यालय से पुलिस फोर्स बुलाई गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ा। रात को ही धारा-144 लागू कर दी गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में आगजनी की घटना भी हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024