Headlines

बीजेपी ने चुनाव आयोग से राहुल गांधी की शिकायत की, शक्ति और EVM वाले बयानों पर आपत्ति जताई

बीजेपी ने बुधवार को चुनाव आयोग से राहुल गांधी की शिकायत की है। दरअसल, 17 मार्च को मुंबई में INDIA की रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था, हिंदू धर्म में एक शब्द है ‘शक्ति’। हम एक शक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, सवाल यह है कि वह शक्ति क्या है? राजा की आत्मा EVM में है। यह सच है। राजा की आत्मा ईवीएम और देश की हर संस्था, ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग में है।’

आज की अन्य बड़ी खबरें…

PM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को फोन किया, चुनाव जीतने की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन करके चुनाव जीतने की बधाई दी। अलजजीरा के मुताबिक, फोन पर बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन जंग पर भी चर्चा की। 15-17 मार्च को हुए राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन ने जीत दर्ज की है। वे 5वीं बार देश के राष्ट्रपति बनेंगे।

तमिलिसाई सौंदरराजन ने भाजपा जॉइन की, 2 दिन पहले तेलंगाना के राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया था

तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल ​​​​​​पद से इस्तीफा देने के 2 दिन बाद ​तमिलिसाई सौंदरराजन ने बुधवार (20 मार्च) को चेन्नई में भाजपा जॉइन कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होंने सोमवार (18 मार्च) को इस्तीफा दिया था। वे 8 सितंबर 2019 से तेलंगाना की राज्यपाल थीं।

चिराग पासवान बिहार की हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे

लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान 2024 का लोकसभा चुनाव हाजीपुर सीट से लड़ेंगे। बुधवार को चिराग ने कहा कि हमारा लक्ष्य 400 पार है। NDA में उन्हें पांच सीटें दी गई हैं। चार सीटों प्रत्याशी कौन होंगे इसकी घोषणा वे अगले 4-5 दिन में कर देंगे। हाजीपुर सीट से उनके पिता स्व. रामविलास पासवान चुनाव लड़ते रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

के कविता की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 22 मार्च को सुनवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024