Headlines

नक्सलियों से संबंध के मामले में पूर्व प्रोफेसर साईबाबा बरी:उम्रकैद की सजा रद्द, उन्हें 2014 में गिरफ्तार किया गया था

बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने नक्सलियों से कथित संबंध रखने के शक में गिरफ्तार किए गए दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा और 5 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया। कोर्ट ने उनकी उम्रकैद की सजा रद्द कर दी है। उन्हें दोषसिद्धि के खिलाफ अपील करने की इजाजत भी दी गई है। जस्टिस विनय जोशी और जस्टि वाल्मिकी एसए मेनेजेस की बेंच ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया।

दो जजों की इस बेंच ने साईबाबा की अपील पर दोबारा सुनवाई की है। ऐसा इसलिए क्योंकि हाईकोर्ट ने इन्हें पहले भी बरी किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस आदेश को रद्द कर दिया था। इस पर साईबाबा ने दोबारा अपील की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024