Headlines

गुजरात के कांग्रेस प्रमुख रहे मोढवाडिया भाजपा में शामिल:कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय का इस्तीफे के बाद ऐलान- BJP जॉइन करूंगा

देश में चुनावी सरगर्मी है। भाजपा 2 मार्च को 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और शिवराज सिंह चौहान के नाम है। अगले 10 दिन में लोकसभा चुनावों का ऐलान हो सकता है। इससे पहले मंगलवार 5 मार्च को गुजरात कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अर्जुन मोढवाडिया भाजपा का दामन थाम लिया। मोढवाडिया ने 4 मार्च (सोमवार) को कांग्रेस और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। मोढवाडिया के साथ कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट रहे अंबरीश डेर ने भी भाजपा जॉइन कर ली।

वहीं, कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने भी 5 मार्च को पद से इस्तीफा दे दिया। इसके कुछ घंटे बाद जस्टिस गंगोपाध्याय ने भाजपा जॉइन करने की घोषणा कर दी। वे 7 मार्च को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जस्टिस गंगोपाध्याय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है। भास्कर को मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा जस्टिस गंगोपाध्याय को तामलुक से चुनाव लड़ा सकती है।

इस बीच, वाराणसी से कांग्रेस सांसद रहे राजेश कुमार मिश्रा भी भाजपा में आ गए। मिश्रा को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में अरुण सिंह, रविशंकर प्रसाद और अनिल बलूनी ने पार्टी में शामिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024