Headlines

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना के आंसू छलके:JMM के स्थापना दिवस पर बोलीं- षड्यंत्र कर उन्हें जेल में डाला, झारखंडी कभी झुकेगा नहीं

झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने सोमवार को गिरिडीह में JMM के 51वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया। कल्पना ने ‘सभी को हेमंत सोरेन और कल्पना को जोहार’ कहते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। संबोधन के दौरान कल्पना के आंसू छलक आए।

कल्पना ने कहा कि मैं भारी मन से आपके सामने खड़ी हूं। एक पिता के रूप में मेरे ससुर और मेरी सासू मां चिंतित हैं। मुझे लगा था, मैं आंसू रोक लूंगी, लेकिन आपका प्यार देखकर मैं अपने आंसू रोक नहीं सकी। आप यहां से जोर से चिल्लाकर बता दीजिए कि आपका उत्साह आपके दादा (हेमंत सोरेन) तक जाए। जेल तक जाए। इतना बड़ा षड़यंत्र रचा गया कि हेमंत सोरेन जेल में है।

कल्पना ने कहा दिल्ली वालों के दिल धड़कते नहीं है। उन्हें लगता है वह आदिवासी दलित के साथ कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को पद छोड़ने पर मजबूर कर दिया। झारखंड में हमारी सरकार को गिराने की मंशा उनकी बिखर गई। हमारे जितने भी कार्यकर्ता खड़े हैं उनके मनोबल से लगता है कि हमने उन्हें हरा तो कर दिया, लेकिन आने वाले समय में आप सभी को मिलकर उस आशीर्वाद को वोट में बदलना है। बताना है कि झारखंडी कभी झुकेगा नहीं।

कल्पना ने रविवार को ही X (ट्विटर) पर सक्रिय राजनीति में आने का ऐलान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024