Headlines

जेपी नड्डा ने हिमाचल की राज्यसभा सीट से इस्तीफा दिया:गुजरात से सांसद बने रहेंगे, पिछले महीने निर्विरोध चुने गए थे

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार शाम को हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। नड्डा 2012 से हिमाचल से सांसद थे। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

इस्तीफे की वजह उनका पिछले महीने 20 फरवरी को गुजरात से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुना जाना है। अब वे गुजरात से राज्यसभा सांसद रहेंगे। इस्तीफे के बीच उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की भी खबरें आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024