Headlines

चंडीगढ़ निगम में I.N.D.I.A की हार:सीनियर डिप्टी मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव भाजपा जीती; AAP-कांग्रेस के जॉइंट कैंडिडेट हारे

चंडीगढ़ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन को पहली हार मिली। भाजपा के प्रत्याशी कुलजीत संधू 3 वोट से सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव जीते। उन्हें 19 और AAP-कांग्रेस कैंडिडेट गुरप्रीत सिंह गावी को 16 वोट मिले, जबकि गठबंधन का एक वोट इनवैलिड हो गया।

वहीं डिप्टी मेयर पद पर भाजपा के प्रत्याशी राजेंद्र शर्मा को 2 वोट से जीत मिली। राजेंद्र को 19 और AAP-कांग्रेस कैंडिडेट निर्मला देवी को 17 वोट मिले।

इस इलेक्शन के लिए रिटर्निंग अफसर मेयर कुलदीप कुमार को बनाया गया। कुलदीप आम आदमी पार्टी (AAP) पार्षद हैं, लेकिन कांग्रेस के सपोर्ट से वह मेयर बने हैं। हालांकि पहले चुनाव अधिकारी अनिल मसीह ने 8 वोट इनवैलिड कर भाजपा के मनोज सोनकर को मेयर बना दिया था। फिर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो कुलदीप कुमार विजेता घोषित कर दिए गए।

मेयर चुनाव के वक्त आप-कांग्रेस के I.N.D.I.A गठबंधन के पास बहुमत था। उनके पास 20 वोट थे, जबकि भाजपा के पास सांसद और अकाली दल का मिलाकर 16 वोट थे।

मगर, मेयर चुनाव के बाद 3 पार्षद AAP छोड़कर भाजपा में चले गए। जिसके बाद भाजपा के पास 17 पार्षद, एक सांसद और एक अकाली दल के पार्षद का मिलाकर 19 वोट हो गए। वहीं आप-कांग्रेस के पास AAP के 10 और कांग्रेस के 7 मिलाकर 17 वोट रह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024